नशे की अंधेरी दुनिया में कदम रख रही महिलाएं, कर रही अफीम से लेकर चिट्ठे की तस्करी

Edited By Isha, Updated: 23 Feb, 2020 02:36 PM

women entering the dark world of drugs from opium to smuggling of letters

एक रोज पहले ही 31 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, साल 2016 के अप्रैल माह में पुलिस की ओर से 8 किलोग्राम गांजे के साथ बिहार के मुच्चफरपुर कामिनी.....

सिरसा (सेतिया) : एक रोज पहले ही 31 ग्राम चिट्टे के साथ पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। वहीं, साल 2016 के अप्रैल माह में पुलिस की ओर से 8 किलोग्राम गांजे के साथ बिहार के मुच्चफरपुर कामिनी नाम की महिला को गिरफ्तार किया जबकि 7 दिसम्बर 2017 को पुलिस ने राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ की ङ्क्षछद्रपाल को 968 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। यह 3 ऐसे उदाहरण हैं जिनसे जाहिर हो जाता है कि नशा तस्करी का जाल सिरसा में कितना फैल चुका है।

नशे की अंधेरी दुनिया में घूंघट की आड़ में तस्करी का गोरखधंधा जारी है। हरियाणा में पंजाब, बिहार, उत्तर प्रदेश व राजस्थान के नशे के बड़े सौदागर अब नशीले पदार्थों की तस्करी में महिलाओं का सहारा लेने लगे हैं। साल 2008 से लेकर अब तक पुलिस 158 से अधिक महिलाओं को तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर चुकी है। दरअसल पंजाब व राजस्थान के साथ सटा सिरसा जिला नशे की मंडी बन गया है। यहां पर घूंघट की आड़ में नशीले पदार्थों की तस्करी का गोरखधंधा चल रहा है।

चूल्हे की चौखट से बाहर निकलकर महिलाएं नशे की अंधेरी दुनिया में कदम रख चुकी हैं। 2008 से लेकर अब तक 158 से अधिक महिलाओं पर तस्करी के आरोप में केस दर्ज हो चुके हैं।  पुलिस सूत्रों के अनुसार पंजाब के साथ सटे सिरसा के रोड़ी, कालांवाली व डबवाली इलाके के अलावा रानियां में तस्कर महिलाओं एवं बच्चों को नशे की अंधेरी दुनिया में धकेल रहे हैं। बहुत से नशेड़ी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए महिलाओं का सहारा लेते हैं तो बहुत सी महिलाएं आर्थिक महत्वाकांक्षा के चलते इस नापाक धंधे में कूद रही हैं।

पुलिस सूत्रों ने कहा है कि अपने पति के नशे की पूर्ति के लिए पंजाब की बहुत सी महिलाएं बेहद चालाकी से 3 से 4 किलोग्राम चूरापोस्त को ऐसी जगह पर छिपा लेती हैं, जिससे पुरुष पुलिस कर्मचारी को तलाशी लेने में असहजता होती है। अब तो चूरापोस्त के अलावा बड़े पैमाने पर महिलाएं चिट्टे की तस्करी में संलिप्त हैं।

पुलिस को तलाशी लेने में होती है दिक्कत
स्वयं पुलिस का मानना है कि महिलाएं व्यापक पैमाने पर तस्करी में शामिल है। इन पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस उचित प्रयास कर रही है। खास बात यह है कि महिलाओं के संदर्भ में अनेक बार पुलिस को सामाजिक पहलू भी ध्यान में रखना पड़ता है। कुछ साल पहले ही पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी में एक महिला को पकड़ा। उस महिला को कैंसर था। सामाजिक पहलू देखते हुए पुलिस ने उसे छोड़ दिया। पर वह महिला फिर नशे की अंधेरी दुनिया में चली गई।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!