Edited By Isha, Updated: 30 Mar, 2020 03:57 PM
लॉकडाऊन के 5वें दिन पुलिस प्रशासन ने बाजारों में सख्ती की जिससे शहर के बाजार व गलियां सुनसान नजर आई। शहर के साथ-साथ गांवों की गलियां सुनसान......
रानियां (दीपक) : लॉकडाऊन के 5वें दिन पुलिस प्रशासन ने बाजारों में सख्ती की जिससे शहर के बाजार व गलियां सुनसान नजर आई। शहर के साथ-साथ गांवों की गलियां सुनसान नजर आई। शहर के सभी प्रमुख मार्गों को पुलिस द्वारा वाहनों को रोका जा रहा है। जो बिना वजय सड़क पर आ रहा है। उनसे सख्ती से निपटा जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों पर आने वाले लोगों, वाहन चालकों को पुलिस समझा रही है कि यह सख्ती किसी दूसरे के लिए नहीं बल्कि आपकी जिंदगी के लिए है।
इसके लिए कोई बहाना न बनाएं। 5 दिनों में बिना वजह सड़कों पर आने वाले 55 वाहन चालकों के चालान किए और 8 वाहनों को जब्त किया गया है। लोग बिना वजय सड़कों पर आ रहे हैं। लोगों को चाहिए कि वे घरों में रहें, सुरक्षित रहें। कोरोना वायरस का चक्र तोडऩे के लिए तो पी.एम. मोदी ने 14 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाऊन का फैसला लिया है। उसको पूरी तरह से सफल बनाएं।
हर गली-मोहल्ले में कर रही है पुलिस एनाऊंसमैंट
शहर के साथ-साथ गलियों व गांव में गश्त के दौरान पुलिस एनाऊंसमैंट रही है। लोगों को घरों में रहने के लिए प्रेरित कर रही है। थाना प्रभारी की गाड़ी पर स्पीकर लगा कर यह एनाऊंसमैंट की जा रही है। थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि लोगों को चाहिए कि वो प्रशासन का पूरा साथ दें। गांव में सामूहिक रूप से न तो हुक्का पीएं न ही ताश खेलें। कुछ दिनों तक क्या हम इस महामारी से लडऩे के लिए हम घर पर नहीं रह सकते। अपने परिवार के साथ घर में रहे सुरक्षित रहें।