चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर मंत्री रणजीत चौटाला ने वैज्ञानिकों को दी बधाई, पीएम मोदी का भी जताया आभार

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 24 Aug, 2023 03:54 PM

minister ranjit chautala congratulated the scientists

चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने पर देशभर में जहां जश्न का माहौल है तो वहीं देश भर में नेता भी इस उपलब्धि पर भारत के वैज्ञानिकों को बधाई देकर उनका हौंसला बढ़ाने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भी देश की...

सिरसा(सतनाम): चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग होने पर देशभर में जहां जश्न का माहौल है तो वहीं देश भर में नेता भी इस उपलब्धि पर भारत के वैज्ञानिकों को बधाई देकर उनका हौंसला बढ़ाने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने भी देश की इस बड़ी उपलब्धि पर देश के वैज्ञानिकों के साथ-साथ देश के पीएम नरेंद्र मोदी को भी बधाई दी है।

 बता दें कि मंत्री रणजीत सिंह चौटाला आज सिरसा के गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर जमकर निशाना साधा और कहा कि चुनाव के आखिरी साल में कांग्रेस के नेता सरकार बनाने का दावा करते रहते है, लेकिन अब कांग्रेस में कुछ नहीं बचा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता सत्ता से बाहर होने के बाद 4 साल तक आपस में लड़ाई लड़ते रहते है। चुनाव के आखिरी साल में नकली समझौते कर चुनावी दंगल में कूद पड़ते है। देश के कई राज्यों में कांग्रेस सिमिट कर रह गई है।  

उन्होंने कल से शुरू होने वाले मानसून सत्र पर बयान देते हुए कहा कि मानसून सत्र के लिए सरकार की तैयारियां पूरी है। विपक्ष के सभी सवालों का सरकार द्वारा जवाब दिया जाएगा। हरियाणा में सरकार निरंतर विकास काम कर रही है। पिछले 4 सालों में सरकार ने रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य करवाए है। मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सभी 10 सीटों पर भाजपा ही जीत हासिल करेगी। इसके साथ ही उन्होंने हरियाणा में भाजपा की एक बार फिर से सरकार बनाने का दावा किया है।

      (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

 

 

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!