लाखों की ठगी कर सिलीगुड़ी से फरार हुआ आरोपी सिरसा से गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2019 12:16 PM

arrested from siliguri by seizing lakhs of money from siliguri

पश्चिम बंगाल पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में सिरसा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इंद्र शर्मा है, जो राजस्थान के राजगढ़ का निवासी है।  आरोप है कि इंद्र शर्मा सिलीगुड़ी में एक चाय पत्ती की

सिरसा: पश्चिम बंगाल पुलिस ने लाखों रुपए की ठगी करने के आरोप में सिरसा से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति इंद्र शर्मा है, जो राजस्थान के राजगढ़ का निवासी है।  आरोप है कि इंद्र शर्मा सिलीगुड़ी में एक चाय पत्ती की फैक्टरी में काम करता था। उसने सिलीगुड़ी के कुछ लोगों को चाय पत्ती का अपने साथ बिजनैस करने का झांसा दिया और उनसे लाखों रुपए ऐंठ लिए। उनसे लाखों रुपए लेकर चाय पत्ती की डिलीवरी देने का आश्वासन दिया। जब उन लोगों को चाय पत्ती की डिलीवरी नहीं मिली तो उन लोगों ने उससे पैसे वापस देने की मांग की लेकिन इंद्र शर्मा उनको पैसे देने के लिए गुमराह करता रहा। 

जब काफी दिनों तक पीड़ित लोगों को पैसे नहीं मिले तो उन्होंने इंद्र शर्मा पर पैसे देने के दवाब बनाया जिसके बाद आरोपी इंद्र शर्मा सिलीगुड़ी छोड़कर भाग गया। पीड़ित लोगो ने इसकी शिकायत सिलीगुड़ी पुलिस को दी जिसके बाद आरोपी को आज सिरसा से पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिताम्बर शर्मा और विजय सिंह ने बताया कि आरोपी इंद्र शर्मा उनसे सामान के पैसे लेता रहा और बदले में उनको बिल देता रहा लेकिन सामान की डिलीवरी नहीं की। 13 दिन बीतने के बाद उन दोनों से 42 लाख की ठगी कर वहां से भाग गया। 

जब इंद्र शर्मा से मोबाइल पर संपर्क किया तो वह धमकाने लगा। पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारी दिलीप कर दास ने बताया कि आरोपी इंद्र शर्मा ने चाय पत्ती के नाम कुछ लोगो के साथ फ्रॉड किया है। आरोपी के खिलाफ पश्चिम बंगाल में 5-6 मामले दर्ज है। उन्होंने कहा कि आरोपी को सिरसा से आज गिरफ्तार किया गया है। उसे पश्चिम बंगाल की कोर्ट में पेश कर दूसरे आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!