चाकू की नोक पर लूटी ओला कैब

Edited By Isha, Updated: 18 Sep, 2019 01:56 PM

ola cab looted at the tip of the knife

दिल्ली से गांव सौलधा के लिए 2 युवकों ने ओला कैब बुक की। सौलधा के पास लघुशंका के बहाने रुकवाकर चाकू की नोक पर ओला कैब लूट ली। पुलिस को चौकन्ना देख अपने को घिरता पाकर युवक शहर के बालौर चौक पर उक्त गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने......

बहादुरगढ़ : दिल्ली से गांव सौलधा के लिए 2 युवकों ने ओला कैब बुक की। सौलधा के पास लघुशंका के बहाने रुकवाकर चाकू की नोक पर ओला कैब लूट ली। पुलिस को चौकन्ना देख अपने को घिरता पाकर युवक शहर के बालौर चौक पर उक्त गाड़ी छोड़कर भाग गए। पुलिस ने गाड़ी बरामद कर ली है।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जानकारी अनुसार मधुबनी बिहार का निवासी मनोज यादव गुरुग्राम की अम्बेदकर कालोनी में रहता है। मंगलवार की सुबह करीब 4 बजे वह दिल्ली के सैक्टर-12 स्थित पैट्रोल पम्प के नजदीक था।

तभी 2 युवक वहां आए और उन्होंने सोलधा के लिए गाड़ी बुक करा ली। करीब पौने 5 बजे जब सौलधा के नजदीक जरदकपुर मोड़ पर पहुंचे तो युवकों ने लघुशंका के बहाने कार रुकवा ली। गाड़ी रुकते ही कंडक्टर सीट पर बैठा युवक बाहर निकला और पीछे बैठे युवक ने मनोज की गर्दन पर चाकू लगा दिया। फिर दूसरे युवक ने धक्का देकर उसे गिरा दिया और गाड़ी लेकर कैर की तरफ भाग गए।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!