घर के बाहर बैठे बुजुर्ग को कार ने कुचला, मौत

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 01:56 PM

the elderly sitting outside the house was crushed by the car death

गांव हांसाका में अपने घर के बाहर धूप में बैठे बुजुर्ग को एक अनियंत्रित कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके...

 रेवाड़ी(वधवा): गांव हांसाका में अपने घर के बाहर धूप में बैठे बुजुर्ग को एक अनियंत्रित कार ने अपनी चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। सड़क किनारे खड़े बिजली पोल से टकराने के बाद कार क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम हेतु नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

जांचकत्र्ता राजेश कुमार ने बताया कि हांसाका निवासी 65 वर्षीय जगदीश चंद पुत्र मामचंद बुधवार को अपने घर के बाहर में धूप में बैठा था। रेवाड़ी से दिल्ली की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने जगदीश को टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद कार सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। चालक कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों के अनुसार कार में एक लड़का और एक लड़की सवार थे। सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!