मूसलाधार बारिश से शहर जलमग्न

Edited By Isha, Updated: 21 Jul, 2019 02:03 PM

city submerged with torrential rain

दोपहर 3 बजे तक तेज धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को उस समय राहत मिली जब एकाएक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। तेज हवा के साथ आई वर्षा लगभग डेढ़ घंटे तक हुई जिसके

रेवाड़ी: दोपहर 3 बजे तक तेज धूप के साथ पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को उस समय राहत मिली जब एकाएक आसमान में काले बादल छा गए और देखते ही देखते मूसलाधार वर्षा शुरू हो गई। तेज हवा के साथ आई वर्षा लगभग डेढ़ घंटे तक हुई जिसके कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया। शहर के आनंद नगर, साधु शाह नगर आदि कई इलाके तो कई-कई फीट पानी में डूब गए। घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया। इसी तरह सड़कों का पानी दुकानों में घुस गया। 

मानसून आने से पूर्व प्रशासन पानी निकासी के बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन वर्षा के दौरान ये दावे खोखले साबित होते हैं। यहां के माडल टाऊन, हाऊसिंग बोर्ड, सामान्य अस्पताल, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सब्जी मंडी के साथ-साथ रेवाड़ी की लाइफ लाइन कहे जाना वाला सर्कुलर रोड लबालब हो गया। पॉश एरिया मॉडल टाऊन में तो हालत यह हो गई कि गांधी चौक, शिव चौक, शिशुशाला स्कूल, ङ्क्षहदू हाई स्कूल, बाल भवन एरिया में दो-दो फीट पानी जमा हो गया। 

सीवरेज में पालीथिन फंस जाने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रही थी। व्यापारी राजेश गांधी ने वर्षा में भीगते हुए इन पालीथिन को हटाया। सामान्य अस्पताल के सामने जमा तीन-तीन फिट पानी में एक प्राइवेट स्कूल की बस फंस गई, जिसे लोगों ने धक्का मार कर बाहर निकाला। यही हाल पूरे शहर का रहा। आवागमन ठप्प हो गया और लोगों को पानी के बीच से निकलना पड़ा। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!