हार देख सोनिया ने हरियाणा में प्रचार करने से किया मना, राहुल को बनाया बलि का बकरा: पात्रा

Edited By vinod kumar, Updated: 18 Oct, 2019 09:32 PM

sonia refuses to campaign in haryana fearing defeat patra

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज रोहतक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए। पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को पता चल गया है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से हार...

रोहतक(दीपक): भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने आज रोहतक में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर जमकर कटाक्ष किए। पात्रा ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को पता चल गया है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से हार रही है, इसलिए उन्होंने हरियाणा में आने से इंकार कर दिया और राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाया गया है। क्योंकि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं वहां कांग्रेस की बुरी तरीके से हार होती है। 

पात्रा ने सोनिया की कांग्रेस टीम ने राहुल की कांग्रेस टीम को खत्म कर दिया है। मां बेटे के बीच आपसी तालमेल बिगड़ चुका है, क्योंकि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाना है। उन्होंंने कहा कहा कि हरियाणा में मनोहर व धनहर हर के बीच मुकाबला है। पात्रा ने कहा कि गढ़ी सांपला किलोई की सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हार निश्चित है, सिर्फ यह देखना है कि भाजपा के प्रत्याशी सतीश नांदल कितने मार्जिन से जीतते हैं। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से परिवारवाद की राजनीति को खत्म किया है। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा का परिवारवाद भी अपने अंतिम चरण पर है, स्थिति यह बनी हुई है कि कांग्रेस का कोई भी नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार करने को तैयार नहीं है। वहीं उन्होंने चौटाला परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दादा पोते से लड़ रहा है और चाचा भतीजे से। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!