Haryana Top 10 : CET को लेकर लामबंद हुए युवा, आज कुरुक्षेत्र से करनाल तक 'अधिकार यात्रा' निकाल कर सीएम आवास का करेंगे घेराव, पढ़ें हरियाणा की बड़ी खबरें

Edited By Saurabh Pal, Updated: 20 Jul, 2023 06:17 AM

youth will lay siege to cm s residence tomorrow regarding cet

कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर हरियाणा के युवा लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। अब जब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है तो वे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से युवा अधिकार यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने पहले ब्रह्म सरोवर पर हवन...

डेस्कः कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) को लेकर हरियाणा के युवा लम्बे समय से संघर्ष कर रहे हैं। अब जब उनकी सुनवाई नहीं हो रही है तो वे धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से युवा अधिकार यात्रा का आगाज करने जा रहे हैं। हाथों में तिरंगा लेकर युवाओं ने पहले ब्रह्म सरोवर पर हवन यज्ञ किया और उसके बाद अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए वे रवाना हुए। ये यात्रा 20 जुलाई को मुख्यमंत्री आवास, करनाल पहुंचकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल को ज्ञापन सौंपेगी।

कैथल में प्रदर्शनकारी राजपूतों पर चला पुलिस डंडा, 10 मिनट में सड़क खाली करने का दिया अल्टीमेटम

कैथल में ढांड रोड स्थित चौक पर सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा के अनावरण से पहले विवाद खड़ा हो गया है। कल को शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर इस प्रतिमा का अनावरण करने आएंगे। इससे पहले बुधवार को राजपूत समाज के लोगों ने धरना देने की चेतावनी दी थी।  वहीं इसको लेकर इलाके में तनाव पूर्ण महौल बना हुआ है। वहीं मूर्तिस्थल के पास आज दोपहर से ही राजपूत समाज के लोग एकत्रित होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी गई। इसके बाद प्रदर्शकारी मूर्तिस्थल की तरफ बढ़ने लगे। जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग किया।

महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस गुरुवार को दिल्ली में करेगी प्रदर्शनः सुधा भारद्वाज

देश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस बृहस्पतिवार को दिल्ली में रोष प्रदर्शन करेगी। इस प्रदर्शन में हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस भी बढ़चढ़ कर भाग लेगी। हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने बताया कि केंद्र की एनडीए सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में बुरी तरह से फेल हुई है। 

हरियाणा के 12 जिले बाढ़ प्रभावित घोषित, सीएम ने विशेष राहत पैकेज का किया ऐलान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा के 12 जिलों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया है। सीएम ने बुधवार को चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस वार्ता में बाढ़ प्रभावित इन जिलों के लिए विशेष राहत पैकेज देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में औसत वर्षा से कई गुना अधिक बरसात हुई है। जिसकी वजह से कुल 1353 गांव बाढ़ की चपेट में आए हैं। 

AAP ने यूथ कांग्रेस प्रवक्ता पर हुए हमले की जांच CBI से करवाने की उठाई मांग

​​​​​​​यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोमबीर सांगवान पर हमले में सांसद धर्मबीर सिंह का नाम आने पर आम आदमी पार्टी ने मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग की है। आप जिला सचिव राकेश चांदवास ने प्रेस वार्ता कर सांसद धर्मबीर सिंह पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग उठाई।

सावधान! बाढ़ की त्रासदी के बाद बढ़ा डेंगू का खतरा, यमुनानगर में मिले एक साथ 5 मरीज​​​​​​​

यमुनानगर में बरसात के बाद बीमारियों ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है। जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। हालही में जिले में पांच नए डेंगू के मरीज मिले हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिस इलाके में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां पर फागिंग कराई जा रही है। घरों में सर्वे किया जा रहा है। लोगों को बचाव की जानकारी दी जा रही है।

अभय चौटाला को धमकी मिलने के पुलिस ने उठाया ये कदम, इनेलो MLA बोले- मैं डरने वाला नहीं

​​​​​​​सिरसा इनेलो प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला को धमकी देने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक अतिरिक्त पुलिस की गाड़ी उनके साथ रहेगी। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की परिवर्तन यात्रा से कोई घबरा गया होगा, इसलिए उसे धमकी दी गई है। 

अभय चौटाला को मिली जान से मारने की धमकी पर दिग्विजय ने ली चुटकी, बोले- इन्हीं का कोई यार होगा

दिग्विजय ने कहा कि अभय सिंह को धमकी मिलना कलयुग में एक नई ही कहानी है। हम तो बचपन से सुनते आ रहे हैं कि अभय चौटाला दूसरों को धमकाते हैं उन्हें कौन धमकी दे सकता है। आईएनएलडी को एनडीए के घटक दल के रूप में न्योता ना मिलने पर भी जवाब देते हुए दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनेलो पार्टी की विचारधारा चौधरी देवीलाल की विचारधारा से अलग हो चुकी है। 

सिरसा शहर में बढ़ा बाढ़ का खतरा, घग्घर नदी के बाद रंगोई नाले ने बढ़ाई चिंता​​​​​​​

​​​​​​​सिरसा जिला में बाढ़ ने कहर पिछले कई दिनों से बरपाया हुआ है। डेढ़ दर्जन से ज्यादा गांव की फसल  व ढाणिया  बाढ़ की चपेट में आ चुके है। जिला प्रशासन और ग्रामीण सिरसा को बाढ़ से बचाने के लिए अपने अपने स्तर पर राहत कार्यों में जुटे हुए है लेकिन सिरसा जिला में अभी भी बाढ़ का खतरा टला नहीं है। 

जुलाना में BSNL एक्सचेंज में लगी भयकंर आग, 52 गांवों की सेवाएं हुई ठप

जींद के जुलाना कस्बे की बीएसएनल एक्सचेंज में अज्ञात कारणों से रात के समय आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड को आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन तब तक एक्सचेंज में लगे उपकरण जलकर राख हो चुके थे।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!