पिकअप गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, पांच साल की बच्ची की हुई मौत

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Jun, 2021 01:30 PM

pickup car hit the bike five year old girl died

करनाल के गांव अमूपुर गुरुद्वारे के पास एक हादसा हो गया जहां पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार मामा व दो भांजियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मामा भांजियों को गांव अमूपुर छोड़ने...

करनाल : करनाल के गांव अमूपुर गुरुद्वारे के पास एक हादसा हो गया जहां पिकअप गाड़ी ने बाइक सवार मामा व दो भांजियों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि मामा भांजियों को गांव अमूपुर छोड़ने जा रहा था। उसके साथ भतीजा भी था। वहीं इस हादसे में पांच साल की बच्ची की मौत हो गई और तीन लोग घायल हुए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बाइक सवार मामा जयनारायण ने बताया कि उसके यहां दो भांजियां 5 साल की काजल और सात साल की प्रिया आई थीं। उन्होंने बताया कि गांव अमूपुर में इन बच्चियों की बुआ रहती है, उसने ही इन्हें अपने पास बुलाया था। जब अमूपुर गुरुद्वारे के पास पहुंचे तो एक पिकअप चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!