राष्ट्र स्तरीय एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में अमित ने जीता सिल्वर मैडल

Edited By Isha, Updated: 22 Feb, 2020 02:18 PM

amit won silver medal in national level athletics championship

मणिपुर के इम्फाल में आयोजित राष्ट्र स्तरीय एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में करनाल के खिलाड़ी अमित कुमार ने सिल्वर मैडल जीतकर शहर का नाम चमकाया है। बता दें कि मणिपुर के इम्फाल.....

करनाल (नरवाल) : मणिपुर के इम्फाल में आयोजित राष्ट्र स्तरीय एथलैटिक्स चैम्पियनशिप में करनाल के खिलाड़ी अमित कुमार ने सिल्वर मैडल जीतकर शहर का नाम चमकाया है। बता दें कि मणिपुर के इम्फाल में मास्टर एथलीट फैडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 41वीं नैशनल मास्टर एथलैटिक्स चैम्पियनशिप का आयोजन किया गया था। 

करनाल के गांव दहा जागीर के रहने वाले अमित कुमार कांबोज ने 5000 मीटर दौड़ में बेहतरीन प्रदर्शन कर दूसरा स्थान हासिल किया और सिल्वर पदक हासिल किया। अमित ने बताया कि इसके बाद उनका चयन वल्र्ड चैम्पियनशिप मास्टर एथलैटिक्स के लिए हुआ है। उन्होंने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमित की इस उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी का माहौल है। बात दें कि अमित कांबोज हरियाणा पुलिस में पेंटर के पद पर तैनात है और मधुबन पुलिस अकादमी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!