सेठी क्लाथ हाऊस पर गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 12 Sep, 2019 01:02 PM

sethi cloth house arrested for shooting

चीका मंडी के कपड़ा व्यापारी सेठी क्लाथ हाऊस पर गत 31 अगस्त को 3 बदमाशों में से एक ने गोली चलाई थी, जबकि अन्य 2 उसके साथ बाइक पर थे। इस मामले में 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज.........

गुहला-चीका (कपिल, गोयल): चीका मंडी के कपड़ा व्यापारी सेठी क्लाथ हाऊस पर गत 31 अगस्त को 3 बदमाशों में से एक ने गोली चलाई थी, जबकि अन्य 2 उसके साथ बाइक पर थे। इस मामले में 50 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। सी.सी.टी.वी. कैमरों की फुटेज व सूत्रों के आधार पर पुलिस इस मामले की तह तक पहुंच गई है। 

वारदात में शामिल आरोपी बारे डी.एस.पी. गुहला किशोरी लाल व सी.आई.ए. 1 के इंचार्ज अनूप सिंह ने बताया कि आरोपी अमित  पुत्र राजबीर निवासी रसीन जिला करनाल है जिसके साथ अन्य 2 आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया था। कपड़ा व्यापारी की दुकान पर इन तीनों आरोपियों ने रैकी करने उपरांत गोली चलाने की वारदात को अंजाम दिया था। इन्हें आज गुहला कोर्ट में पेश किया जहां से सीनियर डिवीजन ज्यूडीशियल मैजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह की अदालत ने आरोपी अमित का 3 दिन के रिमांड के आदेश जारी किए हैं।

गोली चलाने की वारदात में शुमार अमित (पकड़ा गया आरोपी), मोनू राणा व जितेंद्र (जैकी) निवासी बिजणा जोकि अभी फरार हैं, के ठिकानों पर पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार चीका के कपड़ा व्यापारी की दुकान पर गोली चलाने से पूर्व तीनों आरोपियों ने करनाल जिले के गांव स्टौंडी में एक युवक की गोली मारकर हत्या की थी।

आरोपी जैकी पहले भी एक मामले में शामिल
पुलिस ने बताया कि फरार चल रहे एक आरोपी जितेंद्र उर्फ जैकी पीडल में रहा करता था। उसकी पीडल में रिश्तेदारी भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पर पहले भी चीका में 307 की एक वारदात का मामला दर्ज है।

किसी सूरत में नहीं बिगड़ेगी कानून व्यवस्था : डी.एस.पी.
डी.एस.पी. गुहला किशोरी लाल ने कहा कि हलके में किसी सूरत में कानून व्यवस्था को बिगडऩे नहीं दिया जाएगा। क्राइम के नाम पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में किसी अपराधी को परिंदे की तरह पर भी मारने नहीं दिया जाएगा।

गाड़ी छीनने के मामले में भी पुलिस काफी करीब पहुंच चुकी है। आरोपियों को जल्द धर लिया जाएगा। सी.आई.ए. टीम में इंचार्ज अनूप सिंह इंस्पैक्टर, सब-इंस्पैक्टर बिजेंद्र, एच.सी. मनीष कुमार, एच.सी. तरसेम सिंह, सिपाही हरीश व सिपाही नरेश आदि शामिल रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!