अंडों की ट्रे लेकर चालक-परिचालक फरार, धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 01:34 PM

driver conductor escaped with eggs tray fraud case filed

गांव कौल से अंडों की 6216 ट्रे लेकर लखनऊ रवाना हुए गाड़ी चालक व परिचालक गाड़ी एवं ट्रे सहित गायब हो गए हैं। ढांड पुलिस को दी शिकायत में गांव कौल निवासी शुभम ने बताया कि इन ट्रे की कीमत 8,55,943 रुपए थी।

कैथल(सुखविंद्र): गांव कौल से अंडों की 6216 ट्रे लेकर लखनऊ रवाना हुए गाड़ी चालक व परिचालक गाड़ी एवं ट्रे सहित गायब हो गए हैं। ढांड पुलिस को दी शिकायत में गांव कौल निवासी शुभम ने बताया कि इन ट्रे की कीमत 8,55,943 रुपए थी। शुभम का कौल में अपना पोल्ट्री फार्म भी है और वह अंडों की सेल-परचेज का काम करता है। पुलिस को दी शिकायत अनुसार शुभम ने बताया कि उसने अपनी गाड़ी पर अजय कुमार को चालक व सौरभ को परिचालक रखा हुआ है। चालक-परिचालक बरोलिया जिला बदाऊं निवासी हैं। गत 2 जनवरी को चालक-परिचालक एम.एस. सैंटर लखनऊ जाना था, लेकिन वे आज तक नहीं पहुंचे। अभी तक न ही ट्रे का पता चला है और न ही गाड़ी का। ई.ए.एस.आई. कृष्ण लाल ने बताया कि पुलिस ने चालक-परिचालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!