गली विवाद में हमला कर उतारा मौत के घाट, 4 दिन पहले हुई थी तू-तू, मैं-मैं

Edited By Isha, Updated: 23 Jun, 2019 01:56 PM

गांव धौंस में वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने समाज के ही जरनैल सिंह (45) की लाठी व गंडासियोंं से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला गली विवाद को लेकर किया गया था। मृतक के भाई  ने बताया कि चार दिन पहले इसी

कैथल (सुखविंद्र सैनी)-  गांव धौंस में वाल्मीकि समाज के कुछ लोगों ने समाज के ही जरनैल सिंह (45) की लाठी व गंडासियोंं से हमला कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि यह हमला गली विवाद को लेकर किया गया था। मृतक के भाई  ने बताया कि चार दिन पहले इसी विवाद में 2 पक्षों में तू-तू-मैं-मैं हो गई थी, जिसको लेकर रंजिशन शनिवार सांय 6.30 बजे एक पक्ष के करीब के 15 लोगों ने गांव में ही पूंडरी रोड स्थित शराब ठेके के पास जरनैल सिंह पर लाठी-गंडासियोंं से हमला कर घायल कर दिया। जब परिजन जरनैल सिंह को अस्पताल लेकर आ रहे थे तो रास्ते में जरनैल सिंह ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए कैथल के सरकारी हस्पताल में  भेज दिया गया है। आरोपियों पर जल्द ही कार्यवाई की जाएगी। वहीं दूसरी और जल्दी कार्यवाई न होने पर परिजनों में गुस्सा है। उन्होंने चेतावनी दी है  कि अगर दोषियों को तुरन्त  नहीं पकड़ा  गया तो वो वह  हस्पताल के बहार जाम लगा देंगे। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!