नई पार्टी बनाने को लेकर लोगों को बेवकूफ बना रहे है भूपेंद्र हुड्डा: नवीन जयहिंद

Edited By Isha, Updated: 18 Aug, 2019 05:45 PM

bhupendra hooda is fooling people to create a new party naveen jaihind

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा किसी भी सूरत में नई पार्टी नहीं बना रहे। वह इसके नाम पर लोगों को केवल बेवकूफ बना रहे हैं। हकीकत यह है कि हुड्डा भाजपा की कठपुतली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की ज

जींद (जसमेंर): आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा किसी भी सूरत में नई पार्टी नहीं बना रहे। वह इसके नाम पर लोगों को केवल बेवकूफ बना रहे हैं। हकीकत यह है कि हुड्डा भाजपा की कठपुतली हैं। उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा की जनता को जनहित के काम करवाने हैं तो हरियाणा विधानसभा चुनाव में वह आम आदमी पार्टी को जितवाए और प्रदेश में कांड करवाने हैं तो फिर भाजपा को वोट दे।  रविवार को यहां मीडिया से बात करते हुए नवीन जयहिंद ने कहा कि पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा खुद कोई फैसला नहीं ले सकते। वह आजाद नहीं हैं। भूपेंद्र हुड्डा वहीं करेंगे, जो अमित शाह चाहेंगे। कारण यह है कि हुड्डा भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से डरे हुए हैं। नई पार्टी बनाने के नाम पर हुड्डा प्रदेश की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के राजनीतिक सपनों को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है। बीरेंद्र सिंह ने जींद की चौधर के नाम पर जींद की जनता को ठगने के अलावा और कुछ नहीं किया। जींद में एक भी बड़ा विकास का काम बीरेंद्र सिंह ने नहीं किया है।  आम आदमी पार्टी को लेकर नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा में उनकी पार्टी लोगों को सस्ती बिजली, बढिय़ा सरकारी स्कूल और बढिय़ा सरकारी अस्पताल दिल्ली की तर्ज पर देने के मुद्दों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पेयजल के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय काम किए हैं, उन्हें मुद्दा बनाकर हरियाणा की जनता से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा जाएगा। 

उन्होंने यह भी कहा कि हरियाणा के सीएम मनोहर लाल 2014 के भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को बिना पढ़े एक बार बोलकर दिखा दें तो आम आदमी पार्टी उन्हें एक लाख रूपए इनाम देगी। हरियाणा में आप की सरकार बनी तो किसानों को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3 हजार रूपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा। सभी रोडों की हालत सुधारी जाएगी। हरियाणा का कोई जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद होता है तो उसके परिवार को एक करोड़ रूपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इससे पहले नवीन जयहिंद ने जाट धर्मशाला में हुए सम्मान समारोह में मेधावी बच्चों, शहीदों के परिजनों और समाज सेवा के क्षेत्र में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया वहीं राज्य सभा सांसद डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि हरियाणा में भाजपा धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। इसके चलते भाजपा ने हरियाणा के भाईचारे का सत्यानाश कर दिया है। 

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!