फ्री नम्बर पर शिकायत करना युवक को पड़ा भारी, कर्मचारी ने किया ये खौफनाक काम

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 04:33 PM

complaint on toll free number of light cut heavy to youth

रिया में लाइट कटने की टोल फ्री नम्बर पर शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद बिजली निगम के कर्मचारी ने युवक के सिर में पलास मारकर घायल कर दिया। घायल गीता कालोनी वासी शेखर रंगा को.....

हिसार : एरिया में लाइट कटने की टोल फ्री नम्बर पर शिकायत करना युवक को भारी पड़ गया। शिकायत के बाद बिजली निगम के कर्मचारी ने युवक के सिर में पलास मारकर घायल कर दिया। घायल गीता कालोनी वासी शेखर रंगा को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मामले की शिकायत मिल गेट थाना पुलिस को दे दी गई।

नवीन ने बताया कि उनकी कालोनी में लाइट बहुत कम आती है। जब आती है तब भी ज्यादातर समय लो-वोल्टेज ही रहती है। इसी समस्या के लिए वह बार-बार टोल फ्री नम्बर पर शिकायत कर रहे हैं। आज शाम को जब उन्होंने बिजली निगम में शिकायत की तो उनकी कालोनी में संदीप नामक कर्मचारी आया। संदीप ने उनसे फोन करके कहा कि वह लाइट ठीक करने के लिए ट्रांसफार्मर के पास आया हुआ है, तुम भी यहीं आ जाओ। 

नवीन के अनुसार उसका भाई शेखर व उसका चाचा वहां पर चले गए। वहां पर आरोपी संदीप ने उनसे कहा कि तुम बार-बार निगम में शिकायत करके मुझे परेशान कर रहे हो, यह कहकर उसने शेखर के साथ झगडऩा शुरू कर दिया और उसके सिर में पलास दे मारा। फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!