संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली मारकर हत्या, कुछ दिनों से गायब था मृतक

Edited By Isha, Updated: 09 May, 2020 04:33 PM

youth shot dead under suspicious circumstances

झज्जर के कस्बा छुछकवास में एक बीस वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में  युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुशील उर्फ सोनू पुत्र राज सिंह निवासी मांगवास के रूप में हुई है। हत्या के

झज्जर (प्रवीण)- झज्जर के कस्बा छुछकवास में एक बीस वर्षीय संदिग्ध परिस्थितियों में  युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुशील उर्फ सोनू पुत्र राज सिंह निवासी मांगवास के रूप में हुई है। हत्या के पीछे के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन पुलिस ने मृतक के चाचा बिजेन्द्र पुत्र महाबीर की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उधर बताया यह जाता है कि मृतक सुशील पिछले कुछ रोज से अपने घर से गायब था। इस बारे में उसके परिजनों को सूचना मिली थी कि सुशील को उसके साथी मनीष व सोमबीर निवासी छुछकवास के साथ देखा गया है। इसी सूचना पर सुशील के परिजन भी गए थे। लेकिन वहां उन्हें सुशील नहीं मिला। 

बीती देर शाम ही मृतक सुशील के परिजनों को सूचना मिली कि सुशील  झज्जर के एक निजी अस्पताल में मृतक हालत में है। परिजनों ने पता किया तो उसी दौरान ही खुलासा हुआ कि सुनील को यहां उसका साथी सोमबीर लेकर आया था जिसका नाम व मोबाईल नम्बर भी अस्पताल के रिकार्ड में दर्ज है। लेकिन यहां जब चिकित्सकों ने सुशील  को मृत घोषित किया तो वह मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना बेरी पुलिस को दी गई।

 इसी सूचना पर छुछकवास पुलिस चौकी से जांच अधिकारी राजेन्द्र ने आकर पूरे मामले की जांच की और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी राजेन्द्र का कहना है कि इस मामले में मृतक सुशील के परिजनों की शिकायत पर सुशील के साथी मनीष व सोमबीर के अलावा कई अन्य के खिलाफ भादस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की असली वजह क्या रही इस बात का खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही हो पाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!