तपती गर्मी में आर्मी की खुली भर्ती के लिए युवाओं ने लगाया जोर

Edited By Naveen Dalal, Updated: 30 May, 2019 05:14 PM

youth put emphasis on open recruitment of army in the heat

रेवाड़ी जिला के राव तुलाराम खेल मैदान आने वाली 20 जुलाई से 30 जुलाई तक है बीआरओ और जीडी आर्मी की खुली भर्ती होने...

भिवानी (अशोक भारद्वाज): रेवाड़ी जिला के राव तुलाराम खेल मैदान आने वाली 20 जुलाई से 30 जुलाई तक है बीआरओ और जीडी आर्मी की खुली भर्ती होने वाली है। जानकारी के अनुसार यह भर्ती 4 जिलों के लिए होगी। जिसमें भिवानी, दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी के युवा भाग ले सकते है। जिसके लिए युवाओं ने अपना पसीने बहाना शुरू कर दिया है। ताकि वह होने वाली आर्मी की भर्ती में कामयाब हो सके और उनके शरीर पर आर्मी की वर्दी हो।

PunjabKesari, youth, recruitment, Army

भिवानी के भीम स्टेडियम में तैयारी करवा रहे कोच सोमबीर ने उसने बताया कि वह सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक भर्ती देखने वाले युवाओं को दौड़ की तैयारी करवाते हैं। जिनमें उसके पास है करीब 450 युवा तैयारी के लिए आते हैं। उन्होंने बताया कि यह सभी तैयारी करने वाले युवाओं का एक ही लक्ष्य है कि तैयारी कर आर्मी में भर्ती होकर देश की सेवा कर सके। जानकारी के अनुसार सोमबीर कोचिंग एक 400 मीटर दौड़ में नेशनल चैंपियन खिलाड़ी रह चुके हैं और 400 मीटर दौड़ में 50.95 का बेस्ट समय रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!