बीच सड़क पर खूनी ड्रामा! कट मारने से टोका तो बाइक सवार युवक ने चलाई गोली, बाल-बाल बचा दूसरा युवक

Edited By Isha, Updated: 03 Apr, 2026 01:30 PM

youth on bike opens fire after being reprimanded for cutting off traffic

फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी कॉलेज रोड पर आज सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवकों में आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक सवार के

फरीदाबाद(अनिल राठी): फरीदाबाद के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बालाजी कॉलेज रोड पर आज सुबह करीब 10:30 बजे दो बाइक सवार युवकों में आपस में किसी बात को लेकर बहस हो गई जिसके बाद एक बाइक सवार द्वारा दूसरे बाइक सवार के ऊपर पिस्टल से फायर किया गया हालांकि गोली युवक के चेहरे को छूते हुए पास से निकल गई और युवक बाल बाल बच गया इसके बाद बाइक सवार युवक और युवती बाइक और पिस्तौल दोनों छोड़कर मौके से फरार हो गए सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सीसीटीवी खंगाले जा रहे है और आरोपियों के खिलाफ जांच और कार्रवाई की जा रही है।।

PunjabKesari
वही जानकारी देते हुए प्रत्यक्षदर्शी और घायल युवक ने बताया कि स्प्लेंडर बाइक पर सवार एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर कट मार रहे थे इसी बात से रोकने पर युवक द्वारा पिस्तौल से फायर की गई हालांकि दूसरी फायर में उसके पिस्टल को दूसरे बाइक सवार युवक ने रोक लिया इसके बाद मौके से युवक - युवती पिस्तौल और स्प्लेंडर मोटरसाइकिल छोड़कर फरार हो गए इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई महज कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस के द्वारा कार्रवाई की जा रही है युवक का कहना है ऐसे व्यक्ति को जल्द से जल्द पकड़ा जाए कहीं ऐसा ना हो या युवक किसी और के साथ भी किसी घटना को अंजाम न दे दे।।

PunjabKesari

इस मामले पर जानकारी देते हुए थाना प्रभारी आदर्श नगर मनोज कुमार ने बताया कि करीब 10:30 बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि बालाजी कॉलेज के पास एक युवक द्वारा फायर की गई है जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मौके पर मौजूद स्प्लेंडर बाइक और फायर करने वाले हथियार को बरामद कर लिए है जांच की जा रही है जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!