Edited By Manisha rana, Updated: 11 Jun, 2025 07:23 PM

पानीपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पानीपत यमुना में डूबने से 2 नाबालिगों सहित एक युवक की मौत हो गई।
पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पानीपत यमुना में डूबने से 2 नाबालिगों सहित एक युवक की मौत हो गई। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। वह घर से बाइक पर नहाने के लिए आए थे। यहां एक महिला ने तीनों को डूबते हुए देखा। उसने तुरंत डायल 112 की टीम को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर गोताखोरों की टीम भी पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को 18 फीट गहरे गड्ढे से निकाला। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। तीनों के शव पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिए गए हैं। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।
मृतकों की पहचान हिमांशु (17), नितिन (19) और अभि (10) के रूप में हुई है। नितिन समालखा की कपूर इंडस्ट्री में काम करता था। वहीं, अभि मूल रूप से दिल्ली का रहने वाला था। वह स्कूल की छुट्टियां होने के चलते मच्छरौली गांव में अपनी बुआ के घर आया हुआ था। तीनों आज सुबह 8 बजे के बाद बाइक पर सवार होकर गांव से निकले थे। संजौली घाट पर एक महिला ने तीनों को नहाते हुए देखा। तीनों नहाते हुए पानी की गहराई में चले गए। एक साथ ही तीनों डूब गए। काफी देर तक वे ऊपर नहीं आए तो महिला ने स्थानीय लोगों और डायल 112 को सूचना दी। इसकी सूचना पर गांव हथवाला का गोताखोर राकेश भी मौके पर पहुंचा। वह दोपहर से तीनों को पानी में सर्च कर रहा था। काफी गहराई तक वह गया, लेकिन तीनों नहीं दिखाई दिए। राकेश के मुताबिक उसने पुलिस से ऑक्सीजन सिलेंडर की मांग की। सिलेंडर न मिलने पर वह वहां से पानीपत शहर पहुंचा, जहां से आनन-फानन में सिलेंडर खरीदा।
अस्पताल पहुंचे विकास ने बताया कि डूबने वालों में एक भतीजा, दूसरा भांजा और तीसरा ममेरा भाई था। तीनों पूर्णमासी का स्नान करने सुबह 8:30 बजे बाइक पर घर से निकले थे। सुबह करीब 10 बजे पुलिस का फोन आया। पुलिस ने बताया कि बाइक यहां खड़ी है। आपके बच्चे यहां डूबे हैं, यहां आ जाओ। परिवार जब यहां पहुंचा तो गोताखोर तलाश कर रहे थे। कड़ी मश्क्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला गया। अस्पताल में डॉक्टर ने चैकअप के बाद तीनों को मृत घोषित कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)