अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी, किराए पर कमरा लेकर रह रहा था अकेला

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Oct, 2020 10:39 AM

youth hanged due to unknown reasons

बीती शाम पलवल सिटी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया...

पलवल (गुरुदत्त गर्ग) : बीती शाम पलवल सिटी थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को अपने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

बताया जा रहा है कि युवक मोनू पुत्र मोहन पिछले कुछ दिनों से अपने परिवार से अलग किराए पर कमरा लेकर रहा रहा था। वहीं पर उसने साड़ी को पंखे में बांधकर गले में फंदा लगा लिया और अपनी जान दे दी। मरने के कारणों का पता पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर राजकुमार ने बताया कि शव को पुलिस लेकर आई थी और साथ में परिवार के दो लोग भी शामिल थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!