जींद में खेत में पानी देने के लिए युवक राजबाहा में डूबा, पांव फिसलने से हुआ हादसा

Edited By Isha, Updated: 22 Aug, 2024 01:39 PM

youth drowned in rajbaha in jind

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव बूढ़ा खेड़ा लाठर में बुधवार रात को खेत में पानी देने के लिए गए युवक की राजबाहा में डूबने से मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। गांव बूढ़ा खेड़ा लाठर निवासी अनुज ने बताया कि उसका

जींद: हरियाणा के जींद जिले के जुलाना क्षेत्र के गांव बूढ़ा खेड़ा लाठर में बुधवार रात को खेत में पानी देने के लिए गए युवक की राजबाहा में डूबने से मौत हो गई। मृतक चार बहनों का इकलौता भाई था। गांव बूढ़ा खेड़ा लाठर निवासी अनुज ने बताया कि उसका चचेरा भाई 20 वर्षीय साहिल बुधवार रात को खेत में पानी देने के लिए गया था।

खेत में पानी देते समय उसका पांव फिसल गया और वह राजबाहा में गिर गया। साहिल को तैरना नहीं आता था, इस कारण वह राजबाहा में डूब गया। साहिल को राजबाहा से बाहर निकाल सिविल अस्पताल लेकर आए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव
मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और बिसरा जांच के लिए मधुबन लैब में भेजा गया है। अनुज ने बताया कि साहिल परिवार का इकलौता चिराग था। वह अपने पीछे चार बहनों, माता-पिता को छोड़ गया। साहिल की मौत से परिवार सदमे में है और बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। थी।
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!