मां-बेटों ने मिलकर युवक को उतारा मौत के घाट, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Edited By Mohammad Kumail, Updated: 10 May, 2023 06:12 PM

young man was killed by stabbing a sharp needle

शहर के वार्ड नं. 7 के प्रेम नगर में बुधवार को एक युवक की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को एक महिला के घर में अंजाम दिया गया, जहां पिछले 7-8 सालों से युवक का आना जाना था...

डबवाली (संदीप) : शहर के वार्ड नं. 7 के प्रेम नगर में बुधवार को एक युवक की दिन-दहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को एक महिला के घर में अंजाम दिया गया, जहां पिछले 7-8 सालों से युवक का आना जाना था। बताया जा रहा है कि महिला व उसके बच्चों ने युवक को नुकीला सुआ घोंपकर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक महिला के घर आया हुआ था। इसी दौरान आरोपी महिला, उसके बेटे व अन्य लोगों ने युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा युवक के शरीर पर किसी नुकीले सुए से कई वार किए गए हैं। इसके अलावा युवक के शरीर पर गहरी चोटों के भी निशान मिले हैं। इस हमले में युवक की मौत हो गई। बुरी तरह से चोटिल करने के बाद युवक को खुद आरोपी डबवाली के अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषिक कर दिया। डबवाली शहर थाना पुलिस ने इस मामले में मृतक युवक की मां के बयानों के आधार पर 2 नामजद व अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

शहर थाना प्रभारी राजा राम ने बताया कि मृतक सिकंदर पुत्र प्यारे लाल डबवाली के वार्ड नं.15 का रहने वाला है। थाना प्रभारी के मुताबिक सिकंदर का वार्ड नं. 7 के प्रेम नगर में रहने वाली सरोज पत्नी दर्शन के घर पर बीते 7 से 8 वर्षों से आना जाना था। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला सरोज के पति की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। बुधवार को सिकंदर प्रेम नगर स्थित सरोज के घर पर आया हुआ था। थाना प्रभारी के मुताबिक सरोज व सरोज के बेटे बॉबी व अन्य लोगों ने सिकंदर के साथ मारपीट शुरू की। इस हमले में मृतक सिकंदर के गंभीर चोटें आई है। सिकंदर से मारपीट के बाद आरोपी खुद उसे ई-रिक्शा से डबवाली के नागरिक अस्पताल छोड़ कर चले गए। युवक की मृत्यु अस्पताल में हुई या आरोपियों के घर पर हुई यह डाक्टर की रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक सिकंदर के शरीर में नुकीला सुआ घोंपा गया है। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर मारपीट के निशान हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मृतक सिकंदर की मां संतोष के बयानों पर सरोज, बॉबी व अन्य लोगों के खिलाफ मर्डर का मामला दर्ज किया है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)         

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!