Edited By Shivam, Updated: 04 Jun, 2021 04:12 PM

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेन्द्र यादव ने हरियाणा सरकार से टोहाना के जजपा विधायक देवेन्द्र बबली के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है। योगेन्द्र यादव बीते दिनों टोहाना में बबली और किसानों के बीच हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
टोहाना (सुशील सिंगला): संयुक्त किसान मोर्चा के नेता योगेन्द्र यादव ने हरियाणा सरकार से टोहाना के जजपा विधायक देवेन्द्र बबली के खिलाफ एफआईआर करने की मांग की है। योगेन्द्र यादव बीते दिनों टोहाना में बबली और किसानों के बीच हुए विवाद पर प्रतिक्रिया दे रहे थे।
योगेन्द्र ने कहा कि हरियाणा पुलिस ने बबली प्रकरण को लेकर तीन किसानों को चोरी छिपे जेल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि मोर्चा इसे किसी भी रूप से बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को करना ये चाहिए कि बबली द्वारा किसानों के साथ दुर्व्यवहार किए जाने पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए। योगेन्द्र ने कहा कि हमारे सभी साथियों को रिहा किया जाए।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)