Weather Update: हरियाणा के 21 जिलों में येलो अलर्ट, 2 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Edited By Saurabh Pal, Updated: 04 Aug, 2023 05:56 PM

yellow alert in 21 districts of haryana warning of heavy rain in 2 districts

बाढ़ से उबर रहे हरियाणा के लिए मौसम विभाग से बुरी खबर आई है। हरियाणा में बाढ़ के कारण 606 गांवों को अभी भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ से उबरने बाद 35 शहर बाढ़ के बाद होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। अब मौसम विभाग ने हरियाणा के 21...

डेस्क: बाढ़ से उबर रहे हरियाणा के लिए मौसम विभाग से बुरी खबर आई है। हरियाणा में बाढ़ के कारण 606 गांवों को अभी भी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। वहीं बाढ़ से उबरने बाद 35 शहर बाढ़ के बाद होने वाली परेशानियों से जूझ रहे हैं। अब मौसम विभाग ने हरियाणा के 21 जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट किया गया है। इसके साथ ही दो जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान में यमुनानगर और रेवाड़ी में भारी हो सकती है। अनुमान के मुताबिक इन दोनों जिलों में 115.5 मिमी वर्षा हो सकती है।

हलांकि इस बारिश से लोगों को गर्मी से भले निजात मिलेगी। लेकिन लोगों से दिमाग से बाढ़ का वो मंजर अभी भूला नहीं है कि मौसम विभाग का पूर्वानुमान डराने वाला है। इस दौरान चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, नुह, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, रोहतक, कैथल सहित कई अन्य जिलों में बारिश का अनुमान है।

हरियाणा में आगामी दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना में बढ़ोतरी हो सकती है। अतः मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि तेज बारिश या बिजली कड़कने के दौरान घर में ही रहें। खुले या पेड़-पौधों के नीचे आश्रय ना लें।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!