यमुनानगर: रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में मंत्री श्याम सिंह राणा ने की पराली न जलाने की अपील

Edited By Saurabh Pal, Updated: 31 Oct, 2024 12:31 PM

yamunanagar minister appeals not to burn stubble in run for unity program

हरियाणा के यमुनानगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर में लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा, यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुऐ।

यमुनानगर के दशहरा ग्राउंड मॉडल टाउन से शुरू हुई दौड़ शहर के विभिन्न इलाकों से गुजरी जिसमें भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा व यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने समाज को एक करने का प्रयास किया। देश की उन्नति और विकास के रास्ते पर ले जाने के कार्य किया। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करके हम युवा पीढ़ी और भविष्य की पीढ़ी को प्रेरणा देना चाहते हैं ताकि उन्हें भी इसी रास्ते पर चलने का प्रयास करना चाहिए।

इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किसानों से अपील की कि वह पराली ना जलाएं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं किसान है ,पराली जलाना नहीं बल्कि खेत में खपाना चाहिए। जिससे फसल को भी लाभ फायदा होगा। इस पर सरकार कई तरह की योजनाएं बनाई रही है, किसानों को उसका लाभ उठाना चाहिए।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!