यमुनानगर में रिटायर्ड SE मर्डर केस, निशानदेही के दौरान आरोपी ने छत से लगाई छलांग

Edited By Harman, Updated: 27 Jun, 2026 04:18 PM

retired se murder case in yamunanagar accused jumps from roof during identifica

हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना में हिमाचल बिजली निगम के सेवानिवृत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल की हत्या के आरोपी अजय को आज पुलिस निशानदेही के लिए जब जगदीश बंसल के निवास पर ले गई। वहां आरोपी ने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के जठलाना में हिमाचल बिजली निगम के सेवानिवृत सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर जगदीश बंसल की हत्या के आरोपी अजय को आज पुलिस निशानदेही के लिए जब जगदीश बंसल के निवास पर ले गई। वहां आरोपी ने छत से कूद कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी टांग में चोट लगी, फ्रैक्चर हो गया। 

पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी रिमांड पर है और उसे जब निशानदेही के लिए मृतक जगदीश बंसल के निवास स्थान पर ले जाया गया तो उसने भागने का प्रयास किया, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर आया है, उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाए हैं।

बता दें कि यमुनानगर के जठलाना  में हिमाचल बिजली निगम से सेवानिवृत्त हुए जगदीश बंसल की उनके निवास पर लूटपाट के बाद हत्या कर दी गई थी। वह घर में अकेले थे। बाद में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसी गांव के एक युवक के साथ मिलकर इन दोनों ने हत्या की साजिश जेल में रची थी। अब आरोपी पुलिस रिमांड पर हैं और पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!