प्यार में हदें पार! प्रेम प्रसंग में विवाहितों ने उठाया ऐसा कदम, अब जाना पड़ा जेल

Edited By Manisha rana, Updated: 28 Nov, 2024 08:42 PM

yamuna nagar news two married people committed two murders due to love affair

यमुनानगर में दो विवाहित लोगों में प्रेम प्रसंग इतना गहरा हो गया कि दोनों ने प्लानिंग करके दो हत्याएं कर दी। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): शहर में दो विवाहित लोगों में प्रेम प्रसंग इतना गहरा हो गया कि दोनों ने प्लानिंग करके दो हत्याएं कर दी। इस मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है। 

इस मामले को लेकर यमुनानगर सीआईए स्टाफ के इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला सीमा को गिरफ्तार किया गया है, जिसने अपने विवाहित प्रेमी अनिल के साथ मिलकर ना सिर्फ अपने पति प्रदीप की हत्या की बल्कि विवाहित पति अनिल ने अपनी पत्नी को नशे की ओवरडोज देकर हत्या की थी। हालांकि यह दोनों हत्याएं 2022 और 2023 में हुई। लेकिन मामला अब पुलिस के पास पहुंचा था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की और आरोपी विवाहित व्यक्ति को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। लेकिन अब महिला को गिरफ्तार किया है। 
 
दोनों परिवार की आपस में थी दोस्तीः सीआईए 

सीआईए ने बताया कि दोनों परिवार की आपस में दोस्ती थी। दोनों का एक-दूसरे के घरों में आना जाना था। इसी दौरान अनिल की अपने दोस्त की पत्नी सीमा के साथ दोस्ती हुई। मामला प्यार में बदल गया और दोनों ने ऐसा षड्यंत्र रचा, जिसमें महिला ने अपने पति की ओवरडोज देकर और आदमी ने अपनी पत्नी की ओवर डेज देकर हत्या कर दी। अब दोनों ही जेल की सलाखों में है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!