शर्मनाक...पानीपत में सिविल अस्पताल में कर्मी ने महिला पेशेंट का किया यौन शोषण, पीड़िता की PGI रोहतक में इलाज के दौरान मौत

Edited By Harman, Updated: 18 Aug, 2026 11:23 AM

worker at the civil hospital in panipat misconduct with a female patient

पानीपत के सिविल अस्पताल में एक महिला पेशेंट से अस्पताल स्टाफ ने ही यौन उत्पीड़न कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट्स को नोचकर करीब चार मिनट तक रूम में बंद रखा। हार्ट की बीमारी से जूझ रही महिला कोई विरोध भी नहीं कर पाई।

पानीपत (सचिन शर्मा) : पानीपत के सिविल अस्पताल में एक महिला पेशेंट से अस्पताल स्टाफ ने ही यौन उत्पीड़न कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट्स को नोचकर करीब चार मिनट तक रूम में बंद रखा। हार्ट की बीमारी से जूझ रही महिला कोई विरोध भी नहीं कर पाई।

जांच के बाद महिला को बाहर लाया गया तो वो परिजनों को बेसुध हालत में मिली। कुछ देर बाद जब महिला होश में आई तो परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत डॉयल-112 को घटना की जानकारी दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी सीटी स्कैन टेक्नीशियन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही अस्पताल की तरफ से आरोपी को टर्मिनेट कर दिया गया है। वहीं, पीड़ित महिला को गंभीर हालत में PGI रेफर किया गया है। जहां महिला की आज सुबह 6:00 मौत हो गई।

परिजनों ने तुरंत रात साढ़े 11 बजे डॉयल 112 को घटना की जानकारी दी। मामले में सिटी थाना SHO देवेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर देर रात ही बीएनएस की धारा 64(1), 351 (3) के तहत केस दर्ज कर लिया है। डॉक्टरों ने फिल्हाल उसकी हालत को देखते हुए रोहतक PGI रेफर किया है। आरोपी की पहचान पानीपत के राकेश के रूप में हुई है, जो अस्पताल में सीटी स्कैन ऑपरेटर है। वहीं, लेब इंचार्ज सचिन ने बताया कि राकेश गार्ड था। उसे अक्सर टेस्ट के वक्त मदद के लिए लैब के अंदर बुला लेते हैं।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!