एक भी महिला अपराध की दुनिया में न जाए - रेनू भाटिया

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 29 May, 2024 06:56 PM

women commission chairperson visited in bhondsi jail

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज भोंडसी स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया और वहां रह रही महिला कैदियों की स्थिति के बारे में जेल अधिकारियों से बातचीत की।

गुड़गांव, (ब्यूरो): हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने आज भोंडसी स्थित जिला कारागार का निरीक्षण किया और वहां रह रही महिला कैदियों की स्थिति के बारे में जेल अधिकारियों से बातचीत की।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने महिला बैरक का निरीक्षण करते हुए पाया कि लिव-इन रिलेशनशिप की वजह से कुछ महिलाएं समाज में आपराधिक घटनाओं में लिप्त हो जाती हैं, जो कि सही नहीं है है। करीब ढाई साल पहले बच्चे चुराने के अपराध में कुछ महिलाएं गिरफ्तार करवाने में महिला आयोग की अध्यक्षा रेनू भाटिया की अहम भूमिका रही थी। इन महिला बंदियों को देख कर रेनू भाटिया ने कहा कि महिला ही किसी घर के चिराग को उठा ले जाएं, इस से बढ़कर संवेदन हीनता और क्या होगी। उन्होंने इस बात पर अफसोस प्रकट किया कि नशीले पदार्थों को बेचना भी कुछ महिलाओं का पेशा होता जा रहा है। किसी भी महिला को अपराधी नहीं, अपितु अपने घर की स्वामिनी बनना चाहिए। 

 

जेल अधीक्षक सुनील सांगवान ने जेल परिसर में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि इस समय जेल में 164 महिला कैदी हैं। इन सभी की नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच करवाई जाती है और पौष्टिक आहार दिया जाता है। महिला बंदियों से बुनाई-कढाई, पापड़, अचार बनाने आदि रचनात्मक कार्य करवाए जाते हैं। जेल में महिला बंदियों को जीवन सुधार के लिए प्रेरक उद्बोधन सुनवाए जाते हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!