Sonipat: दहेज के विवाद में महिला की हत्या, ससुराल पक्ष पर आरोप...आठ माह की गर्भवति थी निशा

Edited By Isha, Updated: 21 Sep, 2025 11:39 AM

woman murdered over dowry dispute in laws accused

भाखरपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में शव मिला। महिला के गले पर निशान मिले हैं। मृतका के परिवार वालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गला घोंट कर उसकी हत्या

गन्नौर (कपिल): भाखरपुर गांव में शनिवार को एक विवाहिता का संदिग्ध हालत में शव मिला। महिला के गले पर निशान मिले हैं। मृतका के परिवार वालों ने सुसराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गला घोंट कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। गन्नौर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत सिविल अस्पताल में भिजवा दिया है।
 

प्राप्त जानकारी अनुसार घरौंडा निवासी 31 वर्षीय निशा का विवाह में भाखरपुर गांव निवासी बंटी के साथ हुआ था। निशा के पिता रामपाल ने बताया कि शादी के बाद से ही उसकी सुसराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जिसमें उसका पति बंटी, सास उषा व अन्य लोग शामिल हैं। रामपाल का आरोप है कि उसकी बेटी के पति बंटी, सास उषा व जीजा सुनील ने उसकी बेटी निशा की फांसी पर लटका कर या किसी चीज से गला घोंट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी पति बंटी, सास उषा व जीजा सुनील के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आठ माह की गर्भवति थी निशा
निशा के पिता ने बताया कि वह आठ माह की गर्भवती थी। उसकी दो बेटियां भी हैं। उसका पति शराब के नशे में उसके साथ झगड़ा करता था। झगड़े के कारण निशा पिछले 6-7 से मायके में ही रह रही थी। सात दिन पहले ही बंटी व उसके परिवार वाले निशा को वापिस अपने घर ले गए थे। अब सात दिन बाद ही उनकी बेटी के साथ-साथ उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की भी हत्या कर दी गई।

अस्पताल में किया हंगामा
निशा की मौत के बाद उसके मायके पक्ष के लोग उपमंडल अस्पताल में पहुंचे। इस दौरान उनका निशा के ससुराल पक्ष के लोगों के साथ तू-तू मैं-मैं भी हुई। निशा के परिवार वालों ने बताया कि उन्हें निशा की हत्या के संबंध में उसके ससुराल वालों ने कोई सूचना नहीं दी। उन्हें गन्नौर उपमंडल अस्पताल से इस बारे में सूचना मिली। जिस पर वह अस्पातल पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। ऐसे में कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। सूचना के बाद गन्नौर थाना प्रभारी धीरज चौधरी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दे कर मामला शांत करवाया।

घरौंडा करेंगे अंतिम संस्कार
गन्नौर थाना प्रभारी धीरज चौधरी ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर तीन आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव उसके मायके वालों को सौंप दिया गया है। वह घरौंडा में निशा का अंतिम संस्कार करेंगे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!