चमत्कार! Sirsa में महिला ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, परिवार में खुशी का माहौल

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Jun, 2025 11:50 AM

woman gave birth to 4 children at once in sirsa

हरियाणा के सिरसा जिले में चमत्कार हो गया यहां 24 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया।

सिरसा : हरियाणा के सिरसा जिले में चमत्कार हो गया यहां 24 साल की महिला ने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया। जिनमें दो लड़के और दो लड़कियां शामिल हैं। जन्म के बाद चारों बच्चे ठीक हैं। बताया जा रहा है कि महिला पहली बार मां बनी है। परिवार की खुशियों को ठिकाना नहीं है। हालांकि महिला की डिलीवरी 14 मई को हुई थी। 

पिछले साल हुई थी शादी

बता दें कि सिरसा के टीटू खेड़ा गांव के सोनू की शादी पिछले साल 2024 में ऐलनाबाद के केशुपुरा गांव की रज्जो के साथ हुई थी। सोनू मजदूरी का काम करता है। उसके परिवार में 6 सदस्य हैं पत्नी, मां राज रानी, भाई कर्ण, बहन सुनीता और दादी गुड्‌डी देवी। पिता की पहले मौत हो चुकी है।

वहीं बताया जा रहा है कि सोनू और उनका पूरा परिवार 14 मई को रज्जो को सिविल अस्पताल लेकर पहुंच गया था। इस बारे में सिविल अस्पताल सिरसा के गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. ने कहा कि जैसे ही रज्जो अस्पताल में पहुंची तो पूरा स्टाफ एक्साइटेड था क्योंकि ये काफी यूनीक केस था। 14 मई को ही सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। डिलीवरी के समय ब्लीडिंग ना रुकने से ओटी में सब डर गए थे। हालांकि बाद में ब्लीडिंग रुक गई तो सभी की परेशानी खत्म हो गई। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!