Edited By Gourav Chouhan, Updated: 21 Aug, 2022 09:26 PM

सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मीनू के माथे में गोली लगी हुई थी। जिस बाथरूम में मृतका का शव मिला है, वह अंदर से बंद था।
जींद: हरियाणा के जींद में एक विवाहिता ने खुद को गोली मार कर सुसाइड कर लिया। उसका खून से लथपथ शव घर के बाथरुम में पड़ा मिला। महिला के माथे में गोली लगने का निशान था। पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मृतका के पिता के बयान पर पति समेत 3 के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने का केस दर्ज कर लिया गया है।
महिला का शव खून से लथपथ हालत में बाथरूम से हुआ बरामद
जानकारी के अनुसार जींद के सेक्टर 11 निवासी अमित की 30 वर्षीय पत्नी मीनू का शव घर के बाथरूम में खून से लथपथ मिला। सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की तो मीनू के माथे में गोली लगी हुई थी। जिस बाथरूम में मृतका का शव मिला है, वह अंदर से बंद था। महिला की लाश के पास एक पिस्तौल भी पड़ी हुई थी। घटना के दौरान महिला का पति अपने बच्चों सहित बाहर गया हुआ था। घटना को गंभीरता से लेते हुए एफएसएल टीम की सहायता से साक्ष्यों को जुटाया गया।
पिता ने ससुराल वालों पर हत्या के लिए विवश करने का लगाया आरोप
मृतका के पिता जयभगवान ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि वे रोहतक के मायना गांव के रहने वाले हैं। उनकी बेटी की शादी 13 साल पहले अमित के साथ हुई थी। शुरुआत से ही ससुराल पक्ष द्वारा उनकी बेटी को तंग किया जा रहा था। आखिर परेशान होकर मीनू ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
मृतका के पति और सास-ससुर पर मामला हुआ दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस ने जयभगवान की शिकायत पर पति अमित, ससुर राजेंद्र, सास कमला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी बलजीत ने बताया कि मृतका के परिजनों ने मृतका को परेशान करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पुलिस पति सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि फिलहाल मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भिजवा दिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)