Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 21 Sep, 2023 06:40 PM

साइबर थाना ईस्ट एरिया में जालसाज महिला द्वारा ऑनलाइन टास्क देकर महिला से चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़ता को ऑनलाइन होटल की रिव्यू करने का काम दिया गया था और उसे टेलीग्राम गु्रप में जोडऩे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने...
गुडग़ांव,(ब्यूरो): साइबर थाना ईस्ट एरिया में जालसाज महिला द्वारा ऑनलाइन टास्क देकर महिला से चार लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़ता को ऑनलाइन होटल की रिव्यू करने का काम दिया गया था और उसे टेलीग्राम गु्रप में जोडऩे के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।
गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस को दी शिकायत में डीएलएफ की चारू शर्मा ने कहा कि उन्हें एक महिला का फोन आया था जिसने उन्हें ऑनलाइन कार्य करने की बात कही। महिला ने उन्हें व्हाट्सएप पर टेलीग्राम का एक लिंक भेजा। इस लिंक के जरिए उन्हें एक ग्रुप में जोडक़र ऑनलाइन टास्क दिया जाने लगा। टास्क के तहत उन्हें होटल का रिव्यू गूगल मैप पर करना था। इसके बदले उन्हें रुपए दिए जाने थे। आरोप है कि पहले दो से तीन टास्क के दौरान उन्हें पेमेंट की गई। लेकिन बाद में उनसे बहाना बनाकर टास्क में गड़बड़ी किए जाने की बात कही गई और रुपए दोबारा भेजने की बात कही। इस तरह महिला से कई बार ट्रांजेक्शन के जरिए उनसे करीब चार लाख रुपए ठग लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।