महेंद्रगढ़ में कुल्हाड़ी-फरसे से हमला कर बेरहमी से महिला की हत्या, इलाके में दहशत... खौफनाक हत्याकांड की वजह चौंका देगी

Edited By Harman, Updated: 05 Jun, 2026 05:12 PM

woman brutally murdered with an axe and a farsa in mahendragarh

हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से खौफनाक वारदात की सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले से खौफनाक वारदात की सनसनीखेज खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां जमीन के पुराने विवाद को लेकर एक महिला की धारदार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, कनीना क्षेत्र के गांव चेलावास की है। मृतका की पहचान ओमपती के रुप में हुई। मृतका के जेठ सुरेंद्र निवासी चेलावास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार रात करीब बारह बजे उसे ओमपती के बेटे जयभगवान का फोन आया। उसने बताया कि कुछ लोग हाथों में कुल्हाड़ी, फरसा व अन्य हथियार लेकर घर में घुसे। उसकी मां ओमपती के साथ घर में घुसकर मारपीट कर रहे। मृतका के जेठ ने बताया कि कुछ देर बाद घर के अंदर से कई लोग हाथों में फरसा, कुल्हाड़ी और अन्य हथियार  बाहर निकले। ओमपती गंभीर रूप से घायल होकर खून से लथपथ फर्श पर गिरी हुई थी। उसके शरीर पर धारदार हथियारों के कई गहरे घाव थे।

घायल महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया,  हालांकि, रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!