मनमुटाव में पत्नी ने किया पति पर चाकू से हमला, केस दर्ज

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 30 May, 2023 07:13 PM

woman attack on her husband in gurgaon

सेक्टर-10 एरिया में एक महिला द्वारा अपने पति पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू...

गुडग़ांव, (ब्यूरो): सेक्टर-10 एरिया में एक महिला द्वारा अपने पति पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दोनों पति-पत्नी के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। सूचना मिलते ही सेक्टर-10 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़गांव की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।

 

पुलिस को दी शिकायत में फरुखनगर के किरनपाल ने बताया कि वह गुरुग्राम के सेक्टर-10 थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सोसाइटी में रहते हैं। उनकी शादी साल 2021 में दिल्ली निवासी एनी सैम से हुई थी। शादी के बाद से उनका अपनी पत्नी और उनके परिवार वालों से मनमुटाव चल रहा था जिसके कारण एनी ने उन पर 26 जून 2022 को चाकू से हमला कर दिया। इस मामले में एनी के माफी मांगने पर उन्होंने पुलिस शिकायत नहीं की, लेकिन बाद में उसने एनी के पिता मदन और भाई जिबाइल व माइकल से बात की, लेकिन उन्होंने उल्टा किरनपाल पर ही जानलेवा हमला कराया।

 

आरोप है कि जिबाइल और माइकल ने उनकी बहन का मोबाइल नंबर वायरल कर दिया जिसके बाद लोगों ने उनकी बहन को परेशान करना शुरू कर दिया। इस बारे में उसने एनी से बात की। आरोप है कि 29 मई को एनी ने अचानक उन पर चाकू से हमला कर दिया जिसमें वह घायल हो गए। इस बारे में उन्होंने पुलिस को सूचना दी। आरोप है कि एनी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!