बलात्कार केस को रफा-दफा करवाने की एवज में 50 हजार रुपए लेती महिला गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 08 Feb, 2020 11:57 AM

woman arrested for taking 50 thousand rupees in lieu of rape case

सिटी पुुलिस ने शुक्रवार शाम सामान्य अस्पताल के नजदीक महिला से उसके पति को बलात्कार के मामले को रफा-दफा करवाकर जेल से छुड़वाने की एवज में 50 हजार रुपए की राशि के साथ एक महिला को

नरवाना/सीवन (राजीव/चुटानी): सिटी पुुलिस ने शुक्रवार शाम सामान्य अस्पताल के नजदीक महिला से उसके पति को बलात्कार के मामले को रफा-दफा करवाकर जेल से छुड़वाने की एवज में 50 हजार रुपए की राशि के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। सिटी पुलिस ने ड्यूटी मैजिस्ट्रेट की मौजूदगी में महिला को रुपए सहित गिरफ्तार करके उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। डी.एस.पी. जगत सिंह ने बताया कि पुलिस ने टोहाना की रहने वाली महिला को इस मामले में गिरफ्तार किया है। 

 गौरतलब है कि गढ़ी थाना पुलिस ने इस महिला की शिकायत पर 18 अक्तूबर 2019 को टोहाना से मिली जीरो एफ.आई.आर. के आधार पर रसीदां गांव निवासी हीरा सिंह, पिपलथा गांव निवासी गुलाब सिंह व एक महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!