होटल संचालक पर महिला ने लगाया बदसलूकी व छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Shivam, Updated: 12 Oct, 2019 04:24 PM

woman accused of misbehaving and molesting hotel operator police arrested

भिवानी में दिल्ली निवासी एक महिला ने खुद को सोशल एक्टिविस्ट बताते हुए होटल संचालक के खिलाफ बदसलूकी के आरोप लगाकर रात को खूब बवाल काटा, पूरी रात पुलिस दौड़ती रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी गंगाराम पूनिया ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी को...

भिवानी(अशोक): भिवानी में दिल्ली निवासी एक महिला ने खुद को सोशल एक्टिविस्ट बताते हुए होटल संचालक के खिलाफ बदसलूकी के आरोप लगाकर रात को खूब बवाल काटा, पूरी रात पुलिस दौड़ती रही। मामले की जानकारी मिलने के बाद एसपी गंगाराम पूनिया ने तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

बताया जाता है कि महिला कुछ नेताओं के पक्ष में चुनाव प्रचार करके रात को भिवानी पहुंची थी। उसके लिए किसी ने रोहतक गेट स्थित गॉड गेस्ट हाउस में कमरा बुक करवाया था। महिला की माने तो उसे कमरा पसंद नहीं आया और वह वापिस जाने लगी तो गेस्ट हाउस संचालक के साथ उसकी कहासुनी हुई। गेस्ट हाउस संचालक ने उसके साथ बदसलूकी के साथ छेडख़ानी भी की।

महिला के अनुसार संचालक ने उसे गालियां भी निकाली, महिला की माने तो उसने सहायता के लिए पुलिस को बुलाया। वहीं खड़ी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में ही आरोपी वहां से निकल भागा। इसके बाद महिला ने सड़क पर बैठकर ही बवाल काटा।

बताया जाता है कि महिला के फेसबुक फॉलोअर्स रातो रात मौके पर पहुंचे क्योंकि महिला ने फेसबुक पर इस बदसलूकी की पोस्ट वायरल की थी। जिस पर वहां लोग पहुंचने शुरू हो गए। एसपी गंगाराम पूनिया ने मामले में कड़ा संज्ञान लेते हुए डीएसपी वीरेंद्र सिंह को मौके पर भेजा और बाद में खुद भी थाना सिविल लाइन आए, जहां महिला की शिकायत सुनी। एसपी गंगाराम पूनिया के अनुसार महिला की शिकायत पर तुरंत एफआईआर दर्ज की गई। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!