पानीपत में पत्नी ने रुकवाई पति की दूसरी शादी, पंजाब से आकर कर रहा था विवाह, सात फेरों के रंग में पड़ा भंग

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 12 Feb, 2023 09:41 PM

wife stopped husband s second marriage in panipat

पानीपत के गांव गढ़ी नवाब से एक मामला निकलकर सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे,जहां एक व्यक्ति अपनी दूसरी शादी कर रहा था।

पानीपत(सचिन): पानीपत के गांव गढ़ी नवाब से एक मामला निकलकर सामने आया है। जिसे सुनकर आप भी दंग रहे जाएंगे,जहां एक व्यक्ति अपनी दूसरी शादी कर रहा था। जिसकी भनक पहली पत्नी को लगते ही वह मौके पर पहुंच गई और शादी को बीच में रुकवा दिया। इस दौरान सात फेरों के रंग में भंग पड़ गया। पति पंजाब से आकर शादी कर रहा था। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं महिला को घंटों तक बैठाया गया था।  

 

2012 में दोनों बहनों की एक ही परिवार में हुई थी शादी

बता दें कि पीड़ित चरणजीत सिंह की शादी 6 फरवरी 2012 को गांव मुरली निवासी परमजीत सिंह साथ हुई थी। उसी दिन उसके बहन कुलवंत कौर की भी शादी पति परमजीत के भाई बलविंद्र सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद दोनों दंपत्तियों में मनमुटाव होने लगा। 

 

दूसरी बहन का बच्चा नहीं होने पर दोनों का हुआ था तलाक

 

वहीं तीन साल बाद चरणजीत कौर की बेटी पैदा हुई, लेकिन उसके बहन को कोई बच्चा नहीं हुआ। जिसके बाद दोनों को चरित्र पर लांछन लगने लगा और तलाक हो गया। जिसके बाद दोनों बहनों में कोर्ट में मुकदमा कर खर्चे का दावा किया। जिसके बाद उनके पति खर्चा देने लगे,लेकिन ऐसा कुछ ही दिन तक चला और दोनों बहनों को खर्चा मिलना बंद हो गया। जिसके बाद दोनों ने कोर्ट में फिर से दावा किया और पतियों की जेल हो गई। वहीं 7 साल बाद चरमजीत का पति परमजीत आज शादी रचा रहा था। जिसके बाद वह मौके पर पहुंच कर शादी को रुकवा दिया। वहीं पुलिस का कहना है कि यह मामला कोर्ट में चल रहा है,शादी नहीं हुई है।

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)  

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!