Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2025 05:28 PM

जुलाना क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव में पति के अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
जुलाना (विजेंद्र सिंह) : जुलाना क्षेत्र के किलाजफरगढ़ गांव में पति के अवैध संबंधों के चलते महिला ने अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेलरखा निवासी गीता की शादी लगभग 16 साल पहले किलाजफरगढ़ निवासी मंजीत से हुई थी, जिससे उसे दो 13 वर्षीय लड़का 11 लड़की वर्षीय पैदा हुए। लेकिन पति मंजीत के गांव की महिला से अवैध संबंध थे, जिसका गीता को पता चला तो उसने ऐतराज जताया। गीता ने अपने पति को समझाया, लेकिन वह नहीं माना तो उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजन उसे इलाज के लिए PGIMS रोहतक ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पति व महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच अधिकारी SI मुकेश ने बताया कि पुलिस को PGIMS रोहतक से सूचना मिली थी कि किलाजफरगढ़ की महिला ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या की है। सूचना के आधार पर पुलिस PGIMS रोहतक पहुंची। मृतका गीता के भाई बलवान ने बताया कि मेरी बहन ने फोन पर बताया था कि उसके पति के गांव की महिला के साथ अवैध संबंध है, जिसके चलते वह जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर रही है। पुलिस ने मृतका के भाई बलवान के बयान पर पति व महिला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)