Haryana: कौन है Baba Siddiqui का हत्यारोपी गुरमेल, दादी बोलीं- हमारे लिए तो वो मरा हुआ है...

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Oct, 2024 09:48 AM

who is baba siddiqui s murderer gurmel

मुंबई में हुए बाबा सिद्दी हत्याकांड का शूटर गुरमेल सिंह (23) कैथल गांव नरड़ का रहने वाला है।

कैथल: (जयपाल रसूलपुर) : मुंबई में हुए बाबा सिद्दी हत्याकांड का शूटर गुरमेल सिंह (23) कैथल गांव नरड़ का रहने वाला है। जो साल 2019 में उनके ही गांव के ही एक युवक की हत्या करने के मामले में कैथल जेल में बंद था। इस केस में उसे 2023 में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट से रेगुलर बेल मिल गई थी। जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद वह मुंबई चला गया। जहां लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के साथ उसके संबंध बने। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी कैथल जेल में ही लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया था। आरोपी गुरमेल पर कैथल के विभिन्न थानों में हत्या, मारपीट व जेल में मोबाइल इस्तेमाल करने के कुल तीन मामले दर्ज है। फिलहाल आरोपी सभी मामलों में फरार चल रहा था। कोर्ट ने एक केस में उसे भगोड़ा भी घोषित किया हुआ है। इसके मां-बाप की मृत्यु हो चुकी है, घर में एक 70 वर्षीय दादी फुल्ली देवी व 14 वर्षीय भाई प्रिंस रहता है। जिन्होंने कई साल पहले ही इसको घर से बेदखल कर दिया था, जो लंबे समय से अपने गांव में नहीं रह रहा था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबा सिद्दीकी के घर और दफ्तर की रेकी की थी। वे डेढ़ से दो महीने से मुंबई में थे और उन पर नजर रख रहे थे। मुंबई क्राइम ब्रांच की कई टीमें इस मामले की जांच कर रही हैं।

  PunjabKesari   

पहला केस:

2019 में की थी अपने ही गांव के युवक की हत्या

आरोपी गुरमेल ने 31 मई 2019 को कैथल के ग्यारह रुद्री मंदिर के आगे अपने दोस्त अशोक के साथ मिलकर उसके सगे छोटे भाई सुनील की बर्फ वाले सुए से हत्या की थी। इस संदर्भ में थाना शहर में 25 मार्च 2023 को एफ.आई.आर नंबर 113 दर्ज की गई थी। आरोपी अशोक भी गुरमेल के गांव नरड़ का रहने वाला है। इस मामले में वह लगभग 4 साल तक जेल में रहा। 7 जुलाई 2023 को हाई कोर्ट से रेगुलर बेल होने के बाद जेल से बाहर आया था। इस केस में उसकी जमानत पूंडरी के गांव हाबडी में रहने वाले इसके नाना ने करवाई थी। बाहर आने के बाद वह मुंबई चला गया और वहां लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों के संपर्क में आया।

PunjabKesari

दूसरा केस:

जेल में मोबाइल फोन मिलने का भी है केस दर्ज

आरोपी गुरमेल पर जेल में मोबाइल फोन रखने का भी एक केस चल रहा है। इस संदर्भ में जेल डी.एस.पी सुरेंद्र कुमार ने 25 मार्च 2022 को थाना शहर में एफआईआर दर्ज करवाई थी। जिसमे गुरमेल सहित अन्य 5 आरोपी बनाए गए हैं। जिन पर आरोप है की जेल के नियमों की उल्लंघना करने का केस कैथल कोर्ट में विचाराधीन है।

तीसरा केस:

तीतर थाने में भी दर्ज है मारपीट का केस

आरोपी गुरमेल के ऊपर कैथल के तीतर थाने में भी एक मारपीट का केस दर्ज है। 12 अगस्त 2024 को थाने में दर्ज एफआईआर अनुसार आरोपी गुरमेल सहित दो अन्य के ऊपर मारपीट के आरोप लगे हैं। इस केस में आरोपी कभी भी जांच में शामिल नहीं हुआ। जबकि इसके दो अन्य आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

PunjabKesari

परिवार में छोटा भाई व बूढी दादी

आरोपी गुरमेल के घर में उसका 13 वर्षीय छोटा भाई प्रिंस व उसकी 70 वर्षीय बूढी दादी फुल्ली देवी रहती है। इसके अलावा इसका एक चाचा राजेंद्र है जो काफी समय ही बाहर ही रहता है। दादी-पोता दोनों का पीला राशन कार्ड बना हुआ है। इसके अलावा दादी को 3 हजार रुपए बुढ़ापा पेंशन मिलती है, जिससे इनका गुजारा चल रहा है। इनका मकान भी काफी पुराना है जो जर्जर हालत में है।

PunjabKesari

शूटर गुरमेल की क्राइम हिस्ट्री, उसकी दादी जी जुबानी

शूटर गुरमेल की 70 वर्षीय दादी फुल्ली देवी ने बताया कि गुरमेल अपने पिता का इकलौता बेटा है। जब वह 7 साल का था तब उसके पिता की मृत्यु हो गई थी। जिसके बाद गुरमेल की मां ने गुरमेल उसके चाचा के साथ शादी कर ली थी। उसके चाचा के पास भी एक लड़का व एक लड़की है। वह भी काफी समय से बाहर रहता है, उसके बेटे प्रिंस की वही परवरिश कर रही है। गुरमेल ने 2019 ने अपने एक दोस्त के साथ मिलकर गांव के ही एक युवक की हत्या की थी। उस मामले में वह कई सालों से जेल में बंद था। अब उसकी जमानत किसने करवाई इसके बारे में उसे कुछ भी मालूम नही। तीन-चार महीने पहले ही जब वह जमानत पर बाहर आया तब 5-10 मिनट के लिए घर जरूर आया था। लेकिन ज्यादा देर नहीं रुका था। वह तब किसी काम से बाहर गई हुई थी। उसने गुरमेल को देखा तक भी नहीं, इतनी देर में वह चला गया था। उसके बाद आज तक उनका गुरमेल के साथ कोई भी संपर्क नहीं हुआ और ना ही गुरमेल किसी भी त्यौहार या अन्य पारिवारिक प्रोग्राम में घर आया। गुरमेल की दादी ने बताया कि वह लोगों से लड़ाई झगड़ा करता था। इसलिए उन्होंने 11 साल पहले ही उसे घर से बेदखल कर दिया था। शूटर गुरमेल की दादी ने कहा पुलिस उसे चाहे चौराहे पर खड़ा करके गोली मार दे, उनके लिए वो कबका मर चुका है। 


मुम्बई पुलिस जांच के लिए किया जाएगा पूरा सहयोग: एसपी

कैथल एस.पी राजेश कालिया ने बताया की गांव नरड निवासी गुरमेल की मुंबई में हुए हत्याकांड में शामिल होने की सूचना मिली है। पुलिस भी अपने स्तर पर इसके बारे में जानकारी जुटा रही है। अगर मुम्बई पुलिस जांच के लिए यहां आती है तो उनका पूरा सहयोग किया जाएगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!