बेदी उस वक्त कहां थे जब गोहाना के लड़के का कत्ल हुआ था

Edited By Naveen Dalal, Updated: 16 Jul, 2019 09:35 AM

where were the bedi when the son of gohana was murdered

कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संयोजक राजकुमार सैनी ने सैक्टर-3 स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में शाहाबाद के विधायक व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पर निशाना साधा है। सैनी ने कृष्ण बेदी की उस बात पर पलटवार किया जिसमें बेदी ने...

कुरुक्षेत्र (धमीजा): कुरुक्षेत्र से पूर्व सांसद व लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के संयोजक राजकुमार सैनी ने सैक्टर-3 स्थित अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में शाहाबाद के विधायक व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी पर निशाना साधा है। सैनी ने कृष्ण बेदी की उस बात पर पलटवार किया जिसमें बेदी ने कहा था कि राजकुुमार सैनी में दम है तो भूपेंद्र सिंह हुड्डा या अभय सिंह चौटाला के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरें, नहीं तो जातीय जहर घोलने की आवश्यकता नहीं है।

इस पर पलटवार करते हुए सैनी ने कहा कि कुछ लोग बड़े नेताओं की चाटुकारिता कर टिकट हथिया लेते हैं व मंत्री बन जाते हैं। इस प्रकार के लोग समाज को बेचने का कार्य करते हैं। सैनी ने कहा कि सरकार में बैठे इस प्रकार के लोगों को वह दिन याद नहीं जब गोहाना में दलित समाज के लड़के की हत्या की गई थी, मैंने तो उस परिवार के लिए 2 लाख रुपए भेजे थे। सरकार में बैठे इन लोगों ने तो उस परिवार की सुध भी नहीं ली थी।

राजकुमार सैनी ने कहा कि मुझे 25 वर्ष हो गए राजनीति करते हुए। इस समय में सभी राजनीतिक पाॢटयों को परख कर देख लिया। कोई भी पार्टी दलित व पिछड़ा वर्ग के लोगों को अपने साथ नहीं जोडऩा चाहती। 52 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग को मात्र 10 से 12 प्रतिशत हिस्सा दे रखा है, वहीं दलितों को सिर्फ 13 प्रतिशत भागीदारी दी गई है। अब तक एक जाति के बने 5 मुख्यमंत्रियों ने दलितों व पिछड़ा वर्ग के लोगों को नींबू की तरह निचोडऩे का कार्य किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश को जलाने का कार्य किया व प्रदेश की खट्टर सरकार मूकदर्शक बनकर खड़ी रही।

अब प्रदेश की जनता जागरूक हो चुकी है। प्रदेश की जनता अब प्रदेश में लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी की सरकार बनाने का कार्य करेगी। एक सवाल के जवाब में सैनी ने कहा कि कई विधानसभा में पार्टी की ओर से कई चेहरों को आगे किया जा रहा है। चुनावी बिगुल बजने के बाद नामों की घोषणा की दी जाएगी। लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी प्रदेश में अपने दम पर चुनाव लड़ेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!