पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज हुई FIR तो युवक ने नहर में लगा दी छलांग, परिजन बोले- झूठा आरोप(VIDEO)

Edited By Isha, Updated: 29 May, 2020 04:23 PM

करनाल के गांव नलीपार में एक युवक  ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण उसपर पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके

करनाल(के.सी.आर्य):  करनाल के गांव नलीपार में एक युवक ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के पीछे का कारण उसपर पुलिस द्वारा पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच के शव को कब्जे में ले लिया और आगे की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार युवक सुनील के ऊपर गाँव की ही एक लड़की द्वारा छेड़खानी का आरोप लगाया गया था जिस के बाद लड़की की शिकायत पर पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया था।  जैसे ही लड़के को इस की सुचना मिली वह काफी सदमे में चला गया और उसने  नहर में कुद मारकर आत्महत्या कर ली।

जबकि लडके के परिवार वालो का कहना हैं की उनके लड़के द्वारा कोई ऐसी छेड़खानी नहीं की गई थी उसके ऊपर झूठा आरोप लगाया गया था। लड़के के साथ मारपीट की गई थी और धमकाया गया था ।लड़के के पिता ने मांग की की उनको भी इन्साफ मिलना चाहिए।  

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!