Edited By Manisha rana, Updated: 22 May, 2025 07:41 AM

हरियाणा में अंरिंज अलर्ट के चलते अचानक हुए मौसम में बदलाव से हिसार, रोहतक, झन्जर, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर अम्बाला सहित कई जगहों पर तेज अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम ने इस तरह करवट ली कि दिन में अंधेरा छा गया।
हिसार (राठी) : हरियाणा में अंरिंज अलर्ट के चलते अचानक हुए मौसम में बदलाव से हिसार, रोहतक, झन्जर, भिवानी, फतेहाबाद, कैथल, यमुनानगर अम्बाला सहित कई जगहों पर तेज अंधड़ से जनजीवन प्रभावित हुआ। मौसम ने इस तरह करवट ली कि दिन में अंधेरा छा गया। चंडीगढ़, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, सोनीपत, अम्बाला सहित अन्य कुछ जगहों पर आंधी के साथ बारिश हुई। आंधी से कई जिलों में सड़कों पर पेड़ टूट कर गिर गए। बिजली के खंभे गिरने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। अम्बाला में आंधी से एक घर की दीवार गिर गई। वहीं मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए पश्चिमी, दक्षिणी व मध्य जिलों पर लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

वहीं दिन में हरियाणा के सिरसा, हिसार, नारनौल और रोहतक में तेज तपिश से लोग बेहाल रहे। सिरसा में इस सीजन का रिकॉर्ड तोड़ दोपहर का तापमान 47 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। रोहतक में 45.3, नारनौल में 45.2, हिसार में 45, बालसमंद में 44.8. भिवानी में 44.7 डिग्री सैल्सियस तापमान रहा। इन सभी जगहों पर यह तापमान 2 से 5 डिग्री सैल्सियस सामान्य से ज्यादा तापमान रहा। भिवानी में रात्रि तापमान 33 डिग्री सैल्सियस पहुंच गया। मौसम विभाग ने वीरवार को लेकर कई जिलों में हीटवेव को लेकर अरिंज अलर्ट जारी किया है।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव हुआ है। हिसार में पहली से 5वीं कक्षा तक स्कूलों का समय बदला गया है। इन दिनों हरियाणा एन. सी. आर., दिल्ली में मौसम के 2 पहलू देखने को मिल रहे हैं। उत्तरी और पूर्वी जिलों में तेज गति से हवाएं, अंधड़ चलने और गर्ज चमक के साथ बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि की देखने को मिल रही, दूसरी ओर पश्चिमी दक्षिणी जिलों में लगातार तापमान में बढ़ौतरी और हीटवेव की परिस्थितियों से आमजन को रूबरू होना पड़ रहा है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में एक पश्चिमी विक्षोभउत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से पंजाब पर एक चक्रवातीय सर्कुलेशन बनने से पंजाब और हरियाणा के उत्तरी जिलों और पूर्वी जिलों कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, पंचकूला, करनाल, पानीपत, चंडीगढ़ और रात को एन.सी. आर. दिल्ली में तेज गति से हवाएं अंधड़ चलने और गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और छिटपुट ओलावृष्टि से गर्मी और हीटवेव से आमजन को राहत मिली है। दूसरी तरफ हरियाणा के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में इस मौसम प्रणाली का असर देखने को नहीं मिल रहा, यहां सुबह से ही सूर्य देव की चटक चमकदार धूप से आसमान से आग बरसने से और पश्चिम दिशा से पश्चिमी उष्ण तीक्ष्ण शुष्क हवाएं चलने से सम्पूर्ण इलाके में लगातार तापमान में उछाल देखने को मिल रहा है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)