हरियाणा के चुनाव में क्रिकेटर Virender Sehwag की एंट्री, भिवानी में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए मांगा वोट

Edited By Saurabh Pal, Updated: 03 Oct, 2024 04:27 PM

virender sehwag campaigned for congress candidate anirudh chaudhary

हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट पर भाई -बहन के बीच चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। तोशाम विधानसभा की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस के कहीं अधिक श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी के बीच दादा बंसी लाल की विरासत को लेकर है...

भिवानीः हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट पर भाई -बहन के बीच चुनावी जंग दिलचस्प हो गई है। तोशाम विधानसभा की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस के कहीं अधिक श्रुति चौधरी और अनिरुद्ध चौधरी के बीच दादा बंसी लाल की विरासत को लेकर है। दोनों प्रत्याशी तोशाम फतह के साम-दाम-दंड-भेद का उपयोग कर रहे हैं। इस बीच कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी ने बड़े सेलेब्रेटी को अपनी जनसभा में उतार कर तोशाम की हवा बदलने की कोशिश की। 

दरअसल आज तोशाम में पूर्व स्टार क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अनिरुद्ध चौधरी की चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने  चौधरी के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि चौधरी साहब को आप लोग चंडीगढ़ जीताकर जरूर भेजोगे। इस वीडियो क्लिप को कांग्रेस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया है। 

'मुल्तान के सुल्तान' धाकड़ क्रिकेटर @virendersehwag
हरियाणा चुनाव में तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध चौधरी जी के लिए वोट अपील करने पहुंचे। pic.twitter.com/ULfFNBhKuX

— Haryana Congress (@INCHaryana) October 3, 2024

 

बता दें कि इससे पहले तोशाम विधानसभा से श्रुति चौधरी की मां किरण चौधरी चुनाव लड़ती थीं। फिलहाल वह इस समय राज्यसभा सांसद हैं। इस क्षेत्र में किरण का होल्ड माना जाता है। इसलिए यहां से श्रुति मजबूत मानी जा रहीं थी। हालांकि राजनीतिक जानकारों के मुताबिक हरियाणा में सियासी हवा प्रो कांग्रेसी चल रही है। इसके बाद भी अनिरुद्ध की सीट फंसी हुई मानी जा रही थी। वहीं अब वीरेंद्र सहवाग की अपील के बाद अब तोशाम का चुनाव और दिलचस्प हो गया है। 

गौरतलब है कि वीरेंद्र सहवाग ने किसी भी पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। अनिरुद्ध चौधरी बीसीसीआई के प्रशासक के तौर पर काम कर चुके हैं। वीरेंद्र सहवाग और अनिरुद्ध में मित्रता है। इसलिए वीरू उनके समर्थन में प्रचार करने आए थे। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!