तंत्र विद्या से करता था महिलाओं को काबु, 90 अश्लील वीडियो किए वायरल(VIDEO)

Edited By Deepak Paul, Updated: 20 Jul, 2018 01:50 PM

हरियाणा में एक के बाद एक ढोंगी बाबा की सच्चाई सामने आती जा रही है। टोहाना के वार्ड में मंदिर बनाकर रहने वाले महंत बाबा अमरपुरी नागा को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उसके साथ उसकी....

टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में एक के बाद एक ढोंगी बाबा की सच्चाई सामने आती जा रही है। टोहाना के वार्ड में मंदिर बनाकर रहने वाले महंत बाबा अमरपुरी नागा को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। उसके साथ उसकी तीन सहयोगी महिलाओं को भी पकड़ा गया है। दरअसल ये ढोंगी तंत्र विद्याओं से पहले महिलाओं को फंसाता था और उसके बाद उनके साथ संबंध बनाता था। इतना ही नहीं, इस दौरान उसका एक साथी इस करतूत की वीडियों भी बनाता था। 

जिसके बाद महिलाओं को वाडियो वायरल करने की धमकी दी जाती और उनके साथ लगातार दुष्कर्म किया जाता था। इस मामले का भंडाफोड़ उस वक्त हुआ जब किसी ने इस वीडियो को पुलिस तक पहुंचा दिया। जिसके बाद पुलिस ने उसके स्थान पर छापेमारी की। जहां से 40 से भी ज्यादा वीडियो और फोटो बरामद कर उस पाखंडी बाबा को गिरफ्तार किया गया।
PunjabKesari90 वीडियों पहले ही कर चुका है वायरल
यह बाबा पहले ही करीब 90 अश्लील वीडियों वायरल कर चुका है जिसमें कई महिलाओं के साथ उसने संबंध बनाए हैं। जानकारी के अनुसार ये ढोंगी लंबे समय से अपने करतूतों को अंजाम देता आ रहा है। 

पहले भी हुए है रेप केस दर्ज
गौरतलब है कि नौ महीने पहले ही एक महिला ने इस बाबा के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया था। जिसमें उसे गिरफ्तार भी कर लिया गया था। कुछ दिनों पहले ही ये जमानत पर छुटकर आया है और आते ही अपनी करतूतें फिर शुरू कर दी।
PunjabKesariतंत्र विद्याओं से करता था महिलाओं को काबु
ये महिलाओं को काबु करने के लिए तंत्र विद्याओं का सहारा लेता था। बुरी शक्तियों से बचाने के बहाने यह महिलाओं को अकेले में बिठाकर उनपर जादू-टोना करना था। जिसके बाद महिलाएं बेसूध हो जाती थी और उसके बाद ये अपने मनसूबों को अंजाम देता था। 

डीएसपी ने बताई ये बातें
इस बारे में पुलिस डीएसपी जोगिन्द शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि किसी मुखबीर खास से उन्हें सुचना मिली थी कि टोहाना के वार्ड-19 में रहने वाला बाबा   महिलाओं से दुष्कर्म कर रहा है। जिसकी सुचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की और उसे गिरफ्तार किया।

पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला है आरोपी
जानकारी के अनुसार ये शातिर बाबा पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला है। कुछ साल पहले ही वह टोहाना आया है। शुरू में उसने वहां ठैली लगीकर जलेबी बनाने का काम किया और बाद में काली विद्या सिखकर अपने मंसूबों को अंजाम देने लगा। 

पुलिस कर रही है पुछताछ
आरोपी बाबा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे पुछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि इससे पता लगाया जाएगा कि इसके गैंग में और कौन-कौन है। इसके अलावा इन्होंने किस-किस के फंसाना का जाल बिठाया है। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!