EC द्वारा कांग्रेस के आरोपों को सिरे से खारिज करने के बाद विज ने कसा तंज, कही ये बड़ी बात

Edited By Manisha rana, Updated: 30 Oct, 2024 01:03 PM

vij took a jibe after ec completely rejected the allegations of congress

कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों में ईबीएम (EVM) को लेकर गड़बड़ी के कई आरोप लगाए गए थे, जिसे लेकर कांग्रेस ने बकायदा चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भी दी थी

अंबाला (अमन कपूर) : कांग्रेस द्वारा विधानसभा चुनावों में ईबीएम (EVM) को लेकर गड़बड़ी के कई आरोप लगाए गए थे, जिसे लेकर कांग्रेस ने बकायदा चुनाव आयोग को लिखित शिकायत भी दी थी, लेकिन चुनाव आयोग ने कांग्रेस द्वारा लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया गया। चुनाव आयोग द्वारा इन आरोपों को सिरे से खारिज करने के बाद हरियाणा के केबिनेट मंत्री अनिल विज ने भी कांग्रेस पर तंज कसा। 

विज ने कहा कि जब ये जीत जाते हैं तब इनको कोई एतराज नहीं होता, लेकिन हमें पहले ही पता था कि जब ये हारेंगे तो ये ऐसे ही आरोप लगाएंगे। विज ने कहा कि जब EVM रीलीज होती है तब सभी पार्टियों के नुमाइंदों को दिखाया जाता है और जब पोलिंग स्टेशन पर स्टार्ट होती है तब भी सभी पार्टियों के नुमाइंदे को दिखाए जाते है और साथ ही कुछ वोट भी डाल के दिखाए जाते है। इनका सारा सिस्टम फेल हो गया। विज ने कहा कि चुनाव आयोग ने इन्हें सख्त लहजे में कहा है कि इस तरह के आरोप नहीं लगाने चाहिए। ये देश के प्रजातंत्र के लिए ठीक नहीं है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!