“हमारी तरकश में और भी तीर हैं...” हरियाणा सरकार के सियासी संकट पर विज ने जताया दुख
Edited By Nitish Jamwal, Updated: 08 May, 2024 01:02 PM
हरियाणा में नायब सरकार को बड़ा सियासी झटका लगा है। प्रदेश में 3 निर्दलीय विधायकों ने नायब सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन दे दिया।
अंबाला (अमन कपूर): हरियाणा में नायब सरकार को बड़ा सियासी झटका लगा है। प्रदेश में 3 निर्दलीय विधायकों ने नायब सरकार से समर्थन वापस लेने के बाद कांग्रेस को समर्थन दे दिया। इस पर हरियाणा के पूर्व मंत्री अनिल विज ने दुख जताया और कहा हमारी तरकश में और भी तीर हैं हमारी ट्रिपल इंजन सरकार है। विज ने कहा हुड्डा साहब को खुश होने की जरूरत नही है उनकी मंशा कभी पूरी होने वाली नहीं है।
विज ने गड़बड़ाई गिनती पर कहा बहुमत दिखा चुके हैं रोज रोज बहुमत नहीं होता। सरकार गिराने में जजपा नेता दिग्विजय चौटाला ने हुड्डा का साथ देने की बात कहने पर विज ने कहा सरकार कायदों से चलती है जजपा कांग्रेस के साथ जाना चाहती है तो वो उस पर कुछ नही कह सकते।
वहीं दुष्यंत चौटाला के कांग्रेस को बाहर से समर्थन देने पर विज ने कहा वो सारी जिंदगी तो कांग्रेस के खिलाफ बोलते रहे अब कांग्रेस को मदद करना चाहते हैं। हुड्डा द्वारा राष्ट्रपति से अल्पमत में सरकार पर राष्ट्रपति शासन लगा चुनाव करवाने की अपील पर विज ने कहा हमारी सरकार मजबूत है।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)