'NHM को पक्का करो'... मेहंदी से ये लिखवाकर कर्मचारियों ने किया अनोखा प्रदर्शन

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 05 Aug, 2024 05:26 PM

unique performance by employees by applying mehndi

अपनी मांगों को लेकर अंबाला में सोमवार को भी NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही, लेकिन आज कर्मचारियों ने हाथों में "NHM कर्मचारियों को पक्का करो" की मेहंदी लगाकर ये प्रदर्शन किया और कहा जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

अंबाला (अमन कपूर): अपनी मांगों को लेकर अंबाला में सोमवार को भी NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही, लेकिन आज कर्मचारियों ने हाथों में "NHM कर्मचारियों को पक्का करो" की मेहंदी लगाकर ये प्रदर्शन किया और कहा जब तक उन्हें पक्का नहीं किया जाता तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

PunjabKesari

अंबाला में आज अपनी मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों ने अनोखा प्रदर्शन किया, इस दौरान महिला कर्मचारियों ने अपने हाथो पर मेहंदी से एनएचएम कर्मचारियों को पक्का करो लिखवाया और उपवास भी किया। कर्मचारियों की मानें तो वे सिर्फ कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है की जितना काम पक्के कर्मचारी करते हैं, उतना ही वे लोग भी करते हैं, लेकिन दोनों के वेतन में जमीन आसमान का अंतर है।

हरियाली तीज आने वाली है, जिसे देखते हुए सभी महिला कर्मचारियों ने हाथों में NHM कर्मचारियों को पक्का करो वाली मेहंदी लगाई है और कहा की जब तक उन लोगों को पक्का नहीं किया जाता तब तक उनकी ये हड़ताल ऐसे ही जारी रहेगी। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!