रब ने बना दी जोड़ी...3 फिट 8 इंच का दूल्हा तो 3 फिट 6 इंच की दुल्हन, हर तरफ हो रही चर्चा

Edited By Manisha rana, Updated: 14 Apr, 2025 01:46 PM

unique marriage took place in haryana

कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती हैं। पैदा होने से पहले ही भगवान जीवन के लेख लिख देते हैं।

अंबाला (अमन कपूर) : कहते हैं जोड़ियां आसमान में बनती हैं। पैदा होने से पहले ही भगवान जीवन के लेख लिख देते हैं। आप जब नितिन वर्मा और आरुषि की शादी की बात जानेंगे, तो आपके मुंह से भी शायद यही निकलेगा कि वाकई ये जोड़ी भी भगवान ने ऊपर ही बना दी थी। यहां हम बात कर रहे हैं अंबाला कैंट के युवक और रोपड़ की एक युवती की, जो छावनी एक निजी पैलेस में परिणय सूत्र में बंध गए। जी हां, 25 वर्षीय नितिन वर्मा और रोपड़ की 23 वर्षीय आरुषि ने समाज की प्रथाओं को तोड़ते बिना दहेज के शादी की। 

PunjabKesari

खास बात यह है कि इस दंपती की लंबाई कम है। नितिन की 3 फीट 8 इंच और आरुषि की 3 फीट 6 इंच, फिर भी उनका आत्मविश्वास और प्यार समाज के लिए प्रेरणा बन गया है। नितिन और आरुषि की यह कहानी उन सभी के लिए प्रेरणा है जो अब भी दहेज, कद या शारीरिक बनावट को रिश्तों का पैमाना मानते हैं। नितिन की मानें तो उनके रिश्तेदार की नजर रोपड़ में आरुषि पर पड़ी थी। जब शादी का प्रस्ताव लेकर घर पहुंचे तो परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में पता लगा। बिना दहेज शादी का प्रस्ताव रखा तो यह बात आरुषि के परिवार को भी बहुत पसंद आई और दोनों ने सादगी से विवाह रचाया। अब दोनों बहुत खुश है।

PunjabKesari

4 भाई-बहनों में सबसे बड़ी है आरूषि

रोपड़ निवासी आरुषि चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी है और परिवार में एक मजबूत सहारा रही हैं। आरुषि ने बीए तक पढ़ाई कर रखी है। नितिन का परिवार अब बहुत खुश है कि उन्हें पढ़ी लिखी बहु मिल गई। रिश्तेदार लगातार बधाई देने घर आ रहे हैं और इस नई जोड़ी को आशीर्वाद दे रहे हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!